Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार गाने से छा गए हैं। उनका नया गाना “लुंगिये बिछाई दिहीं का” रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है और देखते ही देखते यह धमाकेदार हिट बन गया है।
इस गाने में पवन सिंह का बवाली और देसी अंदाज, उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, उनके साथ नजर आ रहीं प्रीति मौर्या के साथ उनकी रोमांटिक नोकझोंक भरी कैमिस्ट्री ने गाने को और भी ज्यादा रंगीन बना दिया है।
बोल, म्यूजिक और डांस का परफेक्ट मेल
“लुंगिये बिछाई दिहीं का” गाने की सबसे बड़ी ताकत है इसका म्यूजिक और बोल।
बोल लिखे हैं निक्की निहाल ने, जो आज के युवा ट्रेंड्स के साथ मेल खाते हैं।
म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने, जिसने इस गाने को फुल एनर्जी और डांस वाइब से भर दिया है।
वहीं, गाने को कोरियोग्राफ किया है आर्यन देव ने, जिनकी स्टाइलिश कोरियोग्राफी में देसी टच की भरपूर झलक है।
यूट्यूब पर छाया गाना
गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज और हजारों लाइक मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस पवन सिंह की आवाज और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।