Haryana News: संत बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसीं पर पिहोवा पहुंचे CM सैनी, सेवा-सिमरन का दिया संदेश

On: September 17, 2026 8:37 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला होता है। संत बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन नाम-सिमरन, गुरबाणी, कीर्तन, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी साधना और सेवा की परंपरा आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरणा दे रही है।

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र के पिहोवा में  जुरासी स्थित संत बाबा ईशर सिंह दरबार में संत बाबा ईशर सिंह जी राड़ा साहिब वालों के 51वें बरसी समागम में पहुंचे और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को 21 लाख रुपये  देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी महापुरुष की बरसी केवल उनके जीवन को स्मरण करने का अवसर नहीं होती, बल्कि उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का भी अवसर होती है। संत भले ही शरीर रूप में हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी वाणी, विचार और सेवा की परंपरा समाज को हमेशा मार्गदर्शन देती रहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज देशभर में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, कौशल और श्रम के प्रतीक हैं। इसके साथ ही, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। इस अवसर पर देश और प्रदेश में सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संत बाबा ईशर सिंह जी के जीवन का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका जन्म 5 अगस्त 1905 को पंजाब के पटियाला जिले के गांव आलोवाल में माता रतन कौर और सरदार राम सिंह नंबरदार के घर हुआ था। बचपन में उनका नाम गुलाब सिंह था। युवावस्था में उन्हें संत अत्तर सिंह जी रेरू साहिब वालों का सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनकी प्रेरणा से उन्होंने अमृत छका और गुलाब सिंह से ईशर सिंह बने। इसके बाद उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सिमरन, सेवा और गुरमत के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत बाबा ईशर सिंह जी की शिक्षाओं में सेवा और मानव कल्याण का विशेष महत्व रहा है। सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाना ही ऐसे महान संतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संत बाबा मनी सिंह जी की अगुवाई में 51वां बरसी समागम पूर्ण श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ आयोजित किया गया है। समागम के दौरान अखंड पाठ साहिब एवं सहज पाठ साहिब के भोग, धार्मिक दीवान, संत समागम, कवि दरबार, अरदास और अमृत संचार जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। ये आयोजन संगत को गुरु-घर से जोड़ने और संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर मुख्य जत्थेदार बाबा मनी सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर मौर, बाबा सुरजीत सिंह, बाबा दिलबाग सिंह, सरपंच निशान सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, उपायुक्त विश्राम मीणा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समागम में बड़ी संख्या में साध-संगत ने भी भाग लिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पंचकूला में CM नायब सैनी ने दिखाई ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी, बोले- हर कदम एकता और अखंडता का प्रतीक

Haryana News: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Haryana News: सोनीपत में आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; एक की छाती में लगी गोली

Haryana Day 2026: हरियाणा के 60 साल पूरे, PM मोदी से अमित शाह और राहुल गांधी तक ने दी बधाई; CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

Haryana News:गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा 4 लेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी का सफर होगा आसान

Haryana News: सरदार पटेल की जयंती पर CM नायब सैनी ने दिलाई एकता की शपथ, युवाओं की नौकरियों पर भी कही बड़ी बात