Last Updated:
Haryanvi Singer Sudesh Rohila: कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम से 2 लाख रुपये की धमकी मिली है. उन्होंने कैथल SP मनप्रीत सिंह से सुरक्षा मांगी है. पुलिस जांच कर रही है. सुदेश रोहिला ने रैपर बादशाह के गाने को चुनौती दी थी.
कैथल. हरियाणा के कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली है. उनके वॉट्सएप नंबर पर मैसेज कर लिखा- “लॉरेस ग्रुप से अंकित बोलू हूं. 2 लाख भेज दे चुपचाप, 2 दिन का टाइम है, फिर गोली लगेगी.” गौर रहे कि सुदेश ने रैपर बादशाह के गाने को चुनौती दी थी.
सुदेश ने कैथल SP मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मोबाइल नंबर की लोकेशन चेक की जा रही है.
इधर, पाखंडवाद पर कन्ट्रोवर्सी के बीच सुदेश ने करीब 15 दिन पहले ही ‘खीर पाखंड़िया की’ सॉन्ग गाया था. वहीं, 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को ‘बोली ए टटीरी’ सॉन्ग गाया था. हालांकि बादशाह के सॉन्ग को बैन कर दिया गया था.
सिंगर सुदेश को धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को अंकित बताते हुए लिखा- तेरा भी टाइम आ लिया है, चुपचाप 2 लाख रुपए दे दे. फिर यह ना कहना कि ये के हो गया मेरे साथ. जय बलकारी, लॉरेंस ग्रुप.” इसके बाद लिखा कि 2 दिन का टाइम है तेरे धोरे, नहीं फिर गोली चलेगी. नंबर ब्लॉक करने से पहले सोच भी लेना. पुलिस धोरे जा या फिर किसी के पास जा. चेक कर लिए, कोई ना, तेरे को टाइम दिया है.
सुदेश ने कैथल SP मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है.
सुदेश ने बताया की मुझे एक नम्बर से धमकी भरे मैसेज आए है जिसमें उसने खुद को लोरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और दो दिन में 2 लाख रुपये देने की बात कही गई है. इस सम्बन्ध में कैथल एसपी को शिकायत दी गई है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











