Haryana News: सरसों के तेल को लेकर हरियाणा के डिपो में क्या होगा? मंत्री राजेश नागर ने दिया बड़ा अपडेट

On: September 19, 2026 7:54 AM
Follow Us:

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर भिवानी के एक सरकारी स्कूल पहुंचे और कार्यक्रमों के तहत आयोजित गतिविधियों का जायजा लिया।

वहीं, हरियाणा के डिपो में सरसों का तेल बंद किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस विषय पर अभी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री की ओर से आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। मंत्री के मुताबिक, संबंधित विषय पर चर्चा जारी है और सरकार की ओर से निर्णय के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि पूरे एक महीने के दौरान प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को कार्यक्रमों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

जिला और राज्य स्तर पर दिए जाएंगे पुरस्कार

राजेश नागर ने बताया कि स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे जिला और राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की जाएगी।

भिवानी में स्कूल दौरे के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों की तैयारियों और उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने स्कूल में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक कार्यकाल का भी उल्लेख किया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भी आयोजन

कार्यक्रमों के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के साथ देश की मजबूती की कामना को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

हरियाणा के भिवानी तहसील में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते फील्ड कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का झज्जर में भाजपा पर तीखा हमला, बोले- भाजपा वालों का तेल सूख चुका,जनता ने घर-घर दीप जलाने से बनाई दूरी

Haryana News: 829 करोड़ से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर: CM सैनी

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा को मारी टक्कर; 5 घायल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में खौफनाक वारदात! 6 साल की बच्ची की हत्या, हाथ बांधकर पानी में डुबोने का आरोप