हरियाणा कांग्रेस में घमासान; विधायक गोकुल सेतिया का फूटा दर्द: “मैंने BJP जॉइन नहीं की, फिर भी अपने ही पराए लगते हैं”

सिरसा | हरियाणा की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के भीतर उठते-बैठते सुर सुर्खियों में हैं। कुरुक्षेत्र विधायक अशोक अरोड़ा विवाद पर जहां कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता दिखाई, वहीं ...

Photo of author

वैशाली वर्मा

Published

गोकुल सेतिया

सिरसा | हरियाणा की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के भीतर उठते-बैठते सुर सुर्खियों में हैं। कुरुक्षेत्र विधायक अशोक अरोड़ा विवाद पर जहां कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता दिखाई, वहीं सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया का पुराना दर्द एक बार फिर सोशल मीडिया पर छलक पड़ा।

सेतिया ने एक भावुक पोस्ट में लिखा कि जब भी उनके साथ अन्याय हुआ, पार्टी के किसी नेता ने साथ नहीं दिया। “मैंने मुख्यमंत्री की तारीफ की तो मुझे ही अपनी पार्टी में पराया बना दिया गया,” उन्होंने लिखा।


क्या बोले गोकुल सेतिया?

गोकुल सेतिया ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा:

“जब कांग्रेस के विधायकों के साथ ज्यादती हुई, तो लीडरशिप ने मोर्चा खोला, यह अच्छी बात है। पर मेरे साथ जब भी अन्याय हुआ, तब किसी ने साथ नहीं दिया। शायद इसलिए कि मैंने मुख्यमंत्री की तारीफ की थी। मैंने कोई भाजपा जॉइन नहीं की।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे सिरसा की जनता के आशीर्वाद से ही लड़ते आए हैं और संघर्ष जारी रहेगा, चाहे नेता साथ दें या नहीं।


पीछे की कहानी: क्यों नाराज़ हैं गोकुल सेतिया?

दरअसल, कुछ समय पहले गोकुल सेतिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ की थी। इस बयान को कांग्रेस नेतृत्व ने पसंद नहीं किया था। इतना ही नहीं, नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद सिरसा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने “गोभी के पकोड़े” तक बांट दिए, जिसे विधायक सेतिया पर तंज माना गया।


हरियाणा कांग्रेस में मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर पार्टी नेतृत्व कुछ विधायकों के लिए खुलकर खड़ा दिखता है, वहीं गोकुल सेतिया जैसे नेता खुद को पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment