हरियाणाः एशियन गेम्स में म्हारी छोरी शैफाली वर्मा ने मचाया भौकाल तो दादा संतलाल की आंखों से निकले खुशी, घर पर अकेले देखा पूरा मैच

On: September 23, 2026 12:48 PM
Follow Us:

Last Updated:

Cricketer Shefali Verma News: भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने एशियन गेम्स-2026 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा, जिससे उनके दादा संतलाल वर्मा भावुक हो गए. यह शैफाली का पहला टी20 शतक है. मैच के दौरान माता पिता घर पर नहीं थे.

ख़बरें फटाफट

म्हारी छोरी शैफाली वर्मा ने मचाया भौकाल तो खुशी में दादा के छलके आंसूZoom

Asian Games: शैफाली के दादा संतलाल वर्मा ने कहा कि शैफाली ने टी-20 क्रिकेट में पहली बार शतक लगाया है.

दिनेश कौशिक

रोहतक.  जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को मातकी. इस मैच में भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा की शतकीय पारी से रोहतक स्थित उनके परिवार में खुशी का माहौल है. शैफाली के दादा संतलाल वर्मा ने उनका पूरा मुकाबला देखा और शतक लगते ही भावुक हो गए. खुशी के मारे उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

संतलाल वर्मा ने कहा कि शैफाली ने टी-20 क्रिकेट में पहली बार शतक लगाया है. उन्हें काफी समय से इंतजार था कि उनकी पोत शतक लगाए. कई बार शैफाली शतक के करीब पहुंचकर चूक गई थी, लेकिन इस बार उसने शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की.

उन्होंने बताया कि शैफाली जब भी घर आती है तो उनसे कहती है कि दादाजी, वह भारतीय टीम के लिए अच्छा खेलेगी और देश का नाम रोशन करेगी. दादा ने कहा कि शैफाली जिस तरह लगातार मेहनत कर रही है, उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह आगे भी देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेगी.

संतलाल वर्मा ने बताया कि वह पूरा मैच देख रहे थे. शैफाली के शतक के दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही अच्छी रही हैं. ऐसे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

उन्होंने बताया कि शैफाली के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य गणेश विसर्जन के लिए हरिद्वार गए हुए हैं, जबकि वह घर पर अकेले बैठकर पूरा मुकाबला देख रहे थे.

शैफाली के दादा संतपाल.

शैफाली ने जड़े छक्के

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शेफाली ने 49 गेंदों में 100 रन बनाए और टी20 करियर में शेफाली का यह पहला शतक है. उन्होंने इस दौरान छक्के भी जड़े. अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से शेफाली सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. टी20 में अब उनके नाम 104 छक्के दर्ज हो चुके हैं. उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बच्चा स्कूल पहुंचा तो घर बैठे मिलेगा मैसेज, फरीदाबाद के सरकारी स्कूल ने शुरू की खास डिजिटल सुविधा, जानिए इसके फायदे

हरियाणा के नूंह में दिल्ली दरबार होटल के पास हादसा,  मौलवी और उसके 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, पत्नी घायल

Aaj Ka Mausam Live | IMD Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, ओडिशा के साथ 4 राज्यों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

DLF की 5 कॉलोनियों में गरीबों के प्लॉटों पर बन गई 7 मंजिला इमारतें-दुकानें, क्या अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर?

20 दिन, 6 बार हमला… एक ही शख्स को बार-बार क्यों काट रहा सांप? स्नेक बाइट फोबिया या सच कुछ और

गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे