ग्रेटर फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेगा गुरुग्राम, बनने जा रहा डबल डेकर रोड, ऊपर गाड़ी, नीचे ट्रेन

On: September 24, 2026 4:59 AM
Follow Us:

Last Updated:

ग्रेटर फरीदाबाद जल्द ही गुरुग्राम रोड से सीधा जुड़ सकता है. एफएमडी इसके लिए एक डबल जेकर एलिवेटेड रोड बनाने की प्लानिंग कर रहा है, जो करीब 7 किलोमीटर लंबा होगा. योजना के मुताबिक इस एलिवेटेड रोड पर सबसे ऊपर नमो भारत ट्रेन चलेगी और नीचे वाहन चलेंगे.

ग्रेटर फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेगा गुरुग्राम, बनने जा रहा डबल डेकर रोडZoom

ग्रेटर फरीदाबाद से गुरुग्राम रोड तक 7 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड. (एआई इमेज)

गुरुग्रामः ग्रेटर फरीदाबाद को गुरुग्राम रोड से जोड़ने के लिए करीब 7 किलोमीटर लंबा डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा. इस रोड पर नीचे गाड़ियां चलेंगी और ऊपर नमो भारत रेल दौड़ेगी. ईस्टे-वेस्ट प्रोजेक्ट के एक रूट का अगले हफ्ते टेंडर जारी किया जाएगा. स्मार्ट सिटी के पूर्वी क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद को एनआईटी क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी के छोर को जोड़ने के लिए अभी कोई सीधी सड़क नहीं है. दरअसल इसका मुख्य वजह राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइन है, जिस कारण एनआईटी क्षेत्र के लोगों को अभी सेक्टर 12 सहित ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र अलग-अलग तीन हिस्सों में बंटा हुआ है.

जल्द काम शुरू करने की उम्मीद
एनआईटी क्षेत्र के लोगों को अभी सेक्टर 12 या ओल्ड फरीदाबाद जाने के लिए नीलम, बाटा रेलवे ओवर ब्रिज को पार करना पड़ता है. शहर वासियों को जाम की समस्या राहत दिलाने के लिए ईस्ट-वेस्ट प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है. पूर्वी-पश्चिमी शहर की कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड पुल सैनिक कॉलोनी से होते हुए दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. वहीं दूसरी ओर एनसीआर के कई शहरों की सुगम कनेक्टिविटी के लिए नमो भारत रैपिड रेल परियोजना बनाई गई है.

नीलम-बीके रोड पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर
इसके अलावा फरीदाबाद के नीलम-बीके रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है. एफएमडीए की तरफ से जल्द ही सड़क के साथ बनी सर्विस रोड को दो लेन का बनाया जाएगा. इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग ने एक सप्ताह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग ने एक सप्ताह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसके बाद सड़क को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा.

नीलम चौक के ट्रैफिक से बचने के लिए इस रास्ते से जाएं
दरअसल, नीलम चौक से एक नंबर मार्केट आदि जाने के लिए अभी वाहन चालकों को बीके चौक से मुड़ना पड़ता है. वहां पहले से ऑटो चालकों का कब्जा रहता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है. लेकिन अब नीलम से आने वाला ट्रैफिक जाम से बचने के लिए चौक पर बनी पुलिस के पास से सर्विस रोड पर पहुंच सकेगा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में दोस्त से बात कर रहे 7वीं के छात्र पर पिटबुल का हमला, ग्रंथ को 16 जगह काटा, हालत गंभीर

Gen Z IPS Officer Jaya Sharma: डीयू-IIT से पढ़कर पहुंचीं ISRO, डीएसपी से आईपीएस बनीं हरियाणा की होनहार Gen Z जया शर्मा

भुवनेश्वर में कैसे बनते हैं रॉकेट के पुर्जों, तेजस विमान और रोबोट,  प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से तैयार हो रहे एक्सपर्ट

हरियाणा के सोहना में बिजली विभाग के दफ्तर में दबंगई, JE-कर्मचारियों पर हमला, कंप्यूटर-प्रिंटर तोड़े, एसडीओ से मिलने आया था युवक

Road Accident | Road Accident Compensation | MACT | Road Safety | सड़क हादसे में घायल हुए तो ऐसे मिलेगा मुआवजा, बिना हेलमेट भी कर सकते हैं क्लेम?

health care tips | health tips | body care | सिर्फ केला ही नहीं… खाने-पीने वाली इन चीजों में भी भर-भरकर पोटैशियम मौजूद, आज ही करें डाइट में शामिल