Last Updated:
Faridabad Pitbull Attack: फरीदाबाद में एक पिटबुल कुत्ते ने सातवीं कक्षा के छात्र ग्रंथ पर हमला कर 16 जगह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों की भीड़ जुटने के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग किया गया. पुलिस ने कुत्ते के मालिक ओम के खिलाफ जांच शुरू की.
फरीदाबाद के एनआईटी-3 में पिटबुल कुत्ते ने सातवीं कक्षा के छात्र पर हमला किया.
फरीदाबाद. हरियाणा के सोनीपत के बाद अब फरीदाबाद के एनआईटी-3 में एक पिटबुल कुत्ते ने सातवीं कक्षा के छात्र पर हमला करके उसे 16 जगहों पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
बच्चे के परिजन उसे बीके अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे एक बड़े चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया. छात्र का फिलहाल वहां उपचार किया जा रहा है. बिरयानी का ठेला लगाने वाले जितेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार शाम उनका बेटा ग्रंथ साइकिल लेकर बाहर गया था और एक घर के सामने अपने दोस्त से बात कर रहा था, तभी एक पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया.
जितेंद्र ने शिकायत में आरोप लगाया, ‘कुत्ता मेरे बेटे को लगातार काटता रहा. कुत्ते के मालिक ने मेरे बेटे को बचाने की कोई कोशिश नहीं की. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद कुत्ते को अलग किया गया. हमले में उसके हाथ और पैरों समेत शरीर पर 16 जगह काटने के निशान आए हैं.’ हमले के समय ग्रंथ जिस घर के बाहर खड़ा था, वहां रहने वाले ओम को पिटबुल का मालिक बताया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
दोस्त के साथ खड़ा होकर कर रहा था बात
एनआईटी-3 नंबर बी ब्लॉक निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह बीके चौक पर खाने की रेहड़ी लगाते हैं. शनिवार शाम उनका 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ग्रन्थ साइकिल लेकर गली में गया था. घर से कुछ दूरी पर वह एक मकान के सामने अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था. इसी दौरान मकान मालिक ओम का पिटबुल कुत्ता घर से बाहर निकला और अचानक ग्रन्थ पर हमला कर दिया.जितेंद्र के मुताबिक कुत्ते ने उनके बेटे को लगातार काटा. बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों की भीड़ जुटने के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग किया गया.
घायल लड़के के पिता ने जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एनआईटी-3 नंबर चौकी में दी है.
पुलिस शिकायत के आधार पर कर रही जांच
जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एनआईटी-3 नंबर चौकी में दी है. चौकी प्रभारी मनोज के अनुसार शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और कुत्ते के मालिक की भूमिका की जांच कर रही है. गौर रहे कि बीते सप्ताह सोनीपत में भी गली में बुआ की गोद में छह माह के बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












