चंडीगढ़ में सुबह-सुबह मर्डर, घर के अंदर हैड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, भागी-भागी मौके पर पहुंची एसपी कंवरदीप कौर

On: September 25, 2026 11:19 AM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Police Constable Murder: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हैड कॉंस्टेबल नितिन की गोली लगने से मौत हो गई. बेटे पर पिता की हत्या का आरोप है और उसे हिरासत में लिया गया है. नितिन की मौत उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से हुई.

चंडीगढ़ में सुबह-सुबह मर्डर, घर में कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटे पर शकZoom

चंडीगढ़ में हेड कॉन्सटेबल का मर्डर.

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस हैड कॉंस्टेबल नितिन की गोली लगने से मौत हो गई. बेटे पर ही पिता की हत्या का आरोप लगा है औऱ उसे हिरासत में लिया गया है.

बताया जा रहा है कि नितिन सेक्टर-22 स्थित एक कमरे में रहते थे और सुबह कमरे के अंदर उनका शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नितिन की मौत उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से हुई है. सूत्रों से यह भी  पता चला है कि नितिन हेडक्वार्टर में अकाउंट ब्रांच में तैनात था और सुबह अपने कमरे मैं मर मिला तीन गोलियां लगी है. हालांकि, अब तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. मौत के सही कारण और घटनाक्रम की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

न्यूज़ 18 से बातचीत में आसपास के पड़ोसी और रिश्तेदारों ने खुलासा किया है कि बेटे के साथ उनकी काफी दिनों से बहसबाजी चल रही थी. 2 दिन पहले भी रिश्तेदार घर आए थे और इनका आपस में समझौता भी करवाया गया कि लड़ाई नहीं करनी. क्योंकि बेटा पैसे मांग रहा था.

शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि बेटे ने अपने पिता को गोली मारी है. आरोपी की मां भी हेड कांस्टेबल है. मौके पर पहुंची एसएसपी कंवरदीप कौर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी. नीतिन के सिर पर गन शॉट के निशान है. बेटे पर आरोपों को लेकर कंवरदीप सिंह ने कहा कि घर पर बेटे और पत्नी समेत तीन लोग थे और अभी जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम आई है. जांच के बाद सारी जानकारी दी जाएगी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कंबोडिया से आई दुल्हन तो जेल के टूटे दरवाजे! बाहुबली सहित 3 बच्चों संग आई मेटाचान ने गैंगस्टर संग लिए 7 फेरे,  कौन है मैनपाल ढिल्ला

हरियाणा के हांसी में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

मोड़ पर ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभा और खुले तार… दयालपुर में ग्रामीणों को सता रहा बड़े हादसे का डर

जूडो में ब्राउन बेल्ट, बेटे के नाम पर चला रहीं NGO, जानिए कौन हैं अंबाला की बिम्पी रेखी?

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई के साथ गुलाबी ठंड की आहट, 26 से 28 सितंबर तक हो सकती है बारिश

‘733000 लाख वोट पाकर भी कैसे हार गया…’ राज बब्बर का चुनाव आयोग पर हमला, राहुल ने ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा