Last Updated:
नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम
सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत जिले में रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म का मामला सामने आया है. आश्रम में नाबालिक बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है. आश्रम में सेवा करने यूपी से पीड़ित परिवार आया था. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग में मामले का खुलासा हुआ है. पीड़ित बच्चे के पिता ने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी है. सेवादार सचिन के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर के बाद आरोपी सेवादार सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. सचिन सतलोक आश्रम धनाना में सेवादार का काम करता था. आरोपी सचिन सोनीपत के कांसडी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की मामले की जांच.













