हरियाणा में 3 दिन दूध कारोबार बंद करने का ऐलान, क्या फरीदाबाद में नहीं आ रही सप्लाई? जानें

On: October 2, 2026 3:34 AM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Milk Strike: हरियाणा के 1-3 अक्टूबर तक दूध कारोबार बंद रहेगा. फरीदाबाद में फिलहाल सप्लाई सामान्य है, पर राज्यव्यापी हड़ताल से दूध की कीमतें बढ़ने और नकली दूध के खिलाफ जागरूकता की मांग है.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा में बड़ा ऐलानः 3 दिन दिल्ली समेत 3 राज्यों में हो सकता है दूध का संकटZoom

फरीदाबाद. हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई को लेकर सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने का आह्वान किया गया है. इस ऐलान के बाद प्रदेश के कई शहरों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि फरीदाबाद में फिलहाल दूध की सप्लाई सामान्य बनी हुई है फरीदाबाद में अमूल और वीटा पैकेट वाले दूध की सप्लाई में अहम भूमिका निभाते हैं. अमूल के फरीदाबाद डिस्ट्रीब्यूटर शमन शाह के मुताबिक, फिलहाल उनके पास पर्याप्त स्टॉक पहुंच रहा है और सप्लाई में किसी तरह की परेशानी नहीं है

दरअसल, सिरसा में हुई महापंचायत के बाद हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने का आह्वान किया गया है. महापंचायत में किसानों, पशुपालकों और दूध कारोबार से जुड़े लोगों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की गई है. इसका असर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दूध की उपलब्धता पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

फरीदाबाद में पैकेट वाले दूध की सप्लाई में अमूल और वीटा की प्रमुख भूमिका है. ऐसे में सिरसा की महापंचायत में लिए गए फैसले के बाद अब सवाल यह है कि अगले दो दिनों में दूध की सप्लाई चेन पर इसका कितना असर पड़ता है.वहीं, फरीदाबाद में दूध की खपत भी काफी ज्यादा है.

वर्ष 2019 के एनडीडीबी अनुमान के मुताबिक, फरीदाबाद शहर में दूध और दूध उत्पादों की घरेलू खपत करीब 12 लाख 29 हजार लीटर प्रतिदिन थी. इसमें करीब 5 लाख 10 हजार लीटर तरल दूध और चाय-कॉफी में इस्तेमाल होता था, जबकि करीब 7 लाख 20 हजार लीटर दूध उत्पादों में इस्तेमाल होता था. फिलहाल शहर में दूध की उपलब्धता सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी की सूचना नहीं है.

क्या है मांगें

हरियाणा में दूध के दाम बढ़ाने और नकली-मिलावटी दूध के खिलाफ किसानों और पशुपालकों ने 1 से 3 अक्टूबर तक राज्यव्यापी दूध हड़ताल का ऐलान किया है. इस आंदोलन के तहत किसान वीटा मिल्क प्लांट (जैसे सिरसा प्लांट) के गेट पर धरना देकर सप्लाई रोकने की तैयारी में हैं. पशुपालकों का कहना है कि चारा, खल और बिनौले की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं. उनकी मांग है कि गाय का दूध ₹80 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर किया जाए. साथ ही इस आंदोलन का एक उद्देश्य नकली और मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना भी है. ऐसे में इसका असर, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान तक हो सकता है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बेअदबी कानून पर मान सरकार और अकाल तख्त के बीच 6 अक्टूबर को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

3 साल में बिस्तर से उठा, काम पर लौटा तो लग गया कलंक, फिर बेड रेस्ट पर आए टैक्सी चालक की दुखभरी कहानी

health care tips | kidni disease | health tips | अगर ये बुरी आदतें हैं तो जल्दी छोड़ दीजिए, वरना चुपचाप किडनी कर देंगी खराब, डॉक्टर ने दी चेतावनी

पलवल के जनौली में अधूरा पड़ा रेलवे फ्लाईओवर, 50 गांवों का रास्ता बंद, 20 किमी चक्कर काटने को मजबूर लोग

1 से 24 अक्टूबर तक गुरुग्राम में लागू ‘कर्फ्यू’, लागू हुई धारा-163, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नियम

फ्लाइट पकड़कर इटली से गुरुग्राम पहुंची महिला, ACP से बोली- मेरे साथ ‘रोमांस स्कैम’ हुआ है, पुलिस टीम के ट्रीटमेंट से हुई खुशी