Last Updated:
LPU Protest: जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ के आरोप में 5 युवा गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें मंडी का एक नाबालिग भी शामिल है. नाबालिग मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़ा था, जिसकी वीडियो वायरल हुई थी. अब तक कुल 17 लोग अरेस्ट किए गए हैं. इसमें हरियाणा और पंजाब से भी हैं.
एलपीयू में मिग के ऊपर चढ़ा छात्र हिमाचल के मंडी का रहने वाला है.
चंडीगढ़/मंडी. पंजाब के जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हाल ही में काफी तगड़ा बवाल देखने को मिला. अब यहां पर तोड़ फोड़ और हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तारियां हो रही हैं. पुलिस ने पांच युवाओं को गिरफ्तार किया है. इसमें एक युवक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का रहने वाला भी है. पांच आरोपियों में शामिल यह आरोपी नाबालिग है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर परिसर के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़े शख्स की पहचान की और इसके बाद उसे गिरफ्तार किया. मिग-23UM पर चढ़ा युवक नाबालिग था और वह हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला है. उसके पिता मंडी के डीसी ऑफिस में बतौर अफसर तैनात हैं.
यूनिवर्सिटी में हिंसा के दौरान उस नाबालिग लड़के को सोशल मीडिया पर युवक की वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें वह फाइटर जेट पर खड़ा है और बैकग्राउंड में आग लगी हुई है.
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि तोड़फोड़ और बवाल के बाद नाबालिग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. आरोपी यूनिवर्सिटी में लगे लड़ाकू विमान पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे आग की लपटें नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को उसे ‘हीरो’ की तरह पेश करते हुए प्रसारित किया गया. यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर मिग-23 और 1971 की जंग में लड़ाई में इस्तेमाल टैंक लगे हुए हैं. ये फोर्स की हौसला अफजाई करते हैं और युवाओं को प्रेरणा देते हैं. उनके ऊपर चढ़कर सभी की बेइज्जती की गई है.
अफवाह के बाद बवाल हुआ था
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. तीन आरोपी फगवाड़ा से दो आरोपी जम्मू से दो आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार किए हैं. आरोपियों में से सात छात्र है. दो आउटसाइडर है. पुलिस ने जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद कर लिया है. गौर रहे कि यूनिवर्सिटी में छात्रा से हॉस्टल में रेप की अफवाह उड़ी थी और उसके बाद काफी हंगामा देखने को मिला था. छात्रों के प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की गई और हाईवे भी जाम किया गया था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











