रोहतक में कांग्रेस दफ्तर के सामने वकील की संदिग्ध मौत, कनपटी पर लगी थी गोली, 0001 नंबर की स्कॉर्पियो में सवार थे पूर्व पार्षद के पति प्रदीप नारा

On: October 2, 2026 9:38 AM
Follow Us:

Last Updated:

Rohtak Lawyer Death: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस भवन के बाहर एक वकील प्रदीप नारा का शव स्कॉर्पियो में मिला. सिर में गोली लगी थी और लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पिता ने बेटे की हत्या के आरोप लगाए हैं.

रोहतक में कांग्रेस दफ्तर के सामने वकील की संदिग्ध मौत, कनपटी पर लगी थी गोलीZoom

Rohtak News: मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है.

दिनेश कौशिक

रोहतक. हरियाणा के रोहतक में शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर बुधवार को सनसनी फैल गई. 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव मिला. मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल और गाड़ी की गहनता से जांच की.

पुलिस के अनुसार, उन्हें आत्महत्या की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्कॉर्पियो में व्यक्ति का शव मिला. उसके सिर की कनपटी पर गोली लगी हुई थी. पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद किया है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फोरेंसिक टीम की मदद से आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में वकील की मौत हुई.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. फोरेंसिक टीम ने स्कॉर्पियो के अंदर और आसपास से संभावित साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके.

खास बात यह है कि घटनास्थल से एसपी कार्यालय, सिविल लाइन थाना और महिला पुलिस थाना महज कुछ दूरी पर स्थित हैं.

खास बात यह है कि घटनास्थल से एसपी कार्यालय, सिविल लाइन थाना और महिला पुलिस थाना महज कुछ दूरी पर स्थित हैं. शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से लोगों में भी चर्चा का माहौल है.

मृतक के पिता देवेंद्र नारा ने आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और उन्हें आशंका थी. उनके अपने मर्डर का भी अंदेशा है. प्रदीप उनका इकलौता बेटा था और मेर बहू वार्ड नंबर 18 से पार्षद भी रही है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और घटनास्थल पर उस समय कौन-कौन मौजूद था. मृतक के मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

मृतक वकील के पिता देवेंद्र नारा.

आर्य नगर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

घास से निकलते हैं सांप, ट्रैक भी खराब…जिस मैदान ने दिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, आज वही दयालपुर स्टेडियम है बदहाल

कुत्ते ने काट लिया तो इलाज का खर्च कौन देगा? यहां एडवोकेट से जानिए FIR से लेकर कोर्ट तक का कानूनी प्रोसेस

हरियाणा में 3 दिन दूध कारोबार बंद करने का ऐलान, क्या फरीदाबाद में नहीं आ रही सप्लाई? जानें

बेअदबी कानून पर मान सरकार और अकाल तख्त के बीच 6 अक्टूबर को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

3 साल में बिस्तर से उठा, काम पर लौटा तो लग गया कलंक, फिर बेड रेस्ट पर आए टैक्सी चालक की दुखभरी कहानी

health care tips | kidni disease | health tips | अगर ये बुरी आदतें हैं तो जल्दी छोड़ दीजिए, वरना चुपचाप किडनी कर देंगी खराब, डॉक्टर ने दी चेतावनी