फ्लाइट पकड़कर इटली से गुरुग्राम पहुंची महिला, ACP से बोली- मेरे साथ ‘रोमांस स्कैम’ हुआ है, पुलिस टीम के ट्रीटमेंट से हुई खुशी

On: October 1, 2026 3:25 PM
Follow Us:

गुरुग्राम. इटली की एक महिला ने गुरुग्राम साइबर पुलिस से शिकायत की है कि गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर प्यार का झांसा देकर उससे 1,000 यूरो ठग लिए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उससे शादी करने का झूठा इरादा जताया था और पैसे मिलने के बाद उससे सारे संपर्क तोड़ लिए. अधिकारी ने बताया कि इटली में दर्ज शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं होने से निराश महिला पाओला बर्तोलिनी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची और गुरुग्राम साइबर पुलिस से संपर्क किया.

बर्तोलिनी ने साइबर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गौरव फोगाट से मुलाकात की और उन्हें अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. उन्होंने गुरुग्राम पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पुलिस अधिकारियों से अपनी मुलाकात का विवरण भी साझा किया.

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी की शिकायत करने इटली से आई हूं. शिकायत में एक एनआरआई (अनिवासी भारतीय) खाते के साथ विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) का उल्लंघन, प्रेम संबंध का झांसा देकर ठगी करना, इंस्टाग्राम पर मादक पदार्थों का प्रचार और फर्जी ईमेल का इस्तेमाल कर लोगों के बैंक खातों को खाली करने का आरोप शामिल हैं. महिला ने दावा किया कि व्यक्ति गुरुग्राम में ही रहता है.’’

बर्तोलिनी ने कहा, ‘‘मैं एसीपी गौरव फोगाट से बात करने के बाद इटली से उड़ान भरकर गुरुग्राम साइबर थाने पहुंची. उन्होंने तुरंत मेरी मदद की और अपनी शानदार टीम को इसकी जानकारी दी. पूरी साइबर टीम बहुत पेशेवर और मददगार थी.’’

बर्तोलिनी ने साइबर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गौरव फोगाट से मुलाकात की.

महिला ने कहा कि उसने इटली में भी अपराध की शिकायत की थी, लेकिन वहां इस मामले में लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई क्योंकि दोनों सरकारों को समन्वय करना होता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इटली में इस तरह के अपराध को कमतर आंका जाता है, जबकि यह बहुत बड़ा और गंभीर अपराध है. पुलिस अधिकारी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह आरोपी के पकड़े जाने का इंतजार कर रही हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगी.

आरोपी को जल्द कर  लेंगे गिरफ्तारःएसीपी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस देश और विदेश से मिलने वाली साइबर अपराध की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऐसे मामलों में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एसीपी फोगाट ने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी और बैंक खाते के विवरण के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बेबसी, मजबूरी और मर्डरः बिहार से बेटा-बेटी ने ऑनलाइन देखा पिता का अंतिम संस्कार, किशन लाल की अर्थी को नहीं मिला अपनों का कांधा

पानीत में पुलिस ने चिता से उठाई 20 साल की विवाहिता की लाश, चुपके से अंतिम संस्कार कर रहा था पति, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू

सिरसा में दूध का रेट बढ़ाने की मांग, पशुपालक 3 दिन नहीं करेंगे दूध की आपूर्ति

गुरुग्राम में बीच सड़क पर कैब चालक पर बरसाए डंडे, ट्रैफिक हुआ जाम, थाने में सुलझा मामला

Asian Games: जींद की बेटी नीरू ढांडा का डबल गोल्ड, पिता के साथ हादसा, मां बोलीं- 3 दिन से खुशी में भूख नहीं लगी | Sports