Haryana News: दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी रोहित मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

On: October 4, 2026 2:36 PM
Follow Us:

Sonipat Encounter: हरियाणा के लोकप्रिय गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर हाल ही में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत पुलिस की STF र दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी रोहित उर्फ बोदा को बारोटा-छतेहरा के पास घेरा। इस दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ और फायरिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर 2 बार गोलियां भी चलाई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, 17 सितंबर को दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग हुई थी। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में वो बाल-बाल बच गए और कोई चोट नहीं आई। जिसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शख्स ने इस हमले की सारी जिम्मेदारी ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

Haryana News हांसी में बस और डम्पर की जोरदार टक्कर हादसे में 3851 Also read: Haryana News: हांसी में बस और डम्पर की जोरदार टक्कर, हादसे में करीब 20 लोग घायल

शुरूआती जांच में पता चला कि इस मामले में 3 आरोपी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उस दौरान तीसरा आरोपी रोहित भिगान फ्लाईओवर के पास पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। इसके बाद आज रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, रोहित के पास से पिस्तौल, बाइक और एक थैला जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि रोहित पर पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। इसके अलावा वह हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड और सोनीपत रंगदारी केस में भी वांछित था।

कौन हैं दिलेर खरकिया?

बता दें, दिलेर सिंह खरकिया का जन्म 08 अगस्त 1997 को हरियाणा के खरक गांव में हुआ। उनके पिता राजेंद्र खरकिया एक रागनी गायक हैं। उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलते हुए दिलेर खरकिया ने सिंगिंग को अपना पैशन चुना और वो हरियाणा के जाने-माने गायक के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने ‘मोटो’, ‘विश’, ‘काबूतरी’ तथा ‘हाई कोर्ट’ जैसे गानों से हरियाणवी म्यूजिक में पहचान बनाई हैं।   

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now