गुरुग्राम में मार्केट कमेटी का अधिकारी ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सब्जी विक्रेता से हर महीने वसूली का आरोप | Haryana

On: October 3, 2026 10:01 PM
Follow Us:

Gurugram ACB Trap, Market Committee Bribery Case, Sukhbir Singh Arrest, Gurugram News, Gurugram Latest News, Vegetable Seller Bribe Complaint, Haryana Anti Corruption Bureau, गुरुग्राम रिश्वत मामला, मार्केट कमेटी अधिकारी गिरफ्तार, गुरुग्राम लेटेस्ट न्यूज
गुरुग्राम में रिश्वत लेते एक अधिकारी को अरेस्ट किया गया है।

Gurugram ACB Action: हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मार्केट कमेटी के एक अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान सुखबीर सिंह, सहायक सचिव, मार्केट कमेटी गुरुग्राम के रूप में हुई है। ACB के मुताबिक एक सब्जी विक्रेता से मंडी में कारोबार करने की अनुमति देने के बदले अधिकारी हर महीने ₹10000 की मांग कर रहा था। मामले में शिकायत मिलने के बाद ACB की गुरुग्राम टीम ने ट्रैप ऑपरेशन किया और शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते समय सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सब्जी विक्रेता ने की थी शिकायत

ACB के अनुसार शिकायतकर्ता गुरुग्राम की मंडी में सब्जियां बेचने का काम करता है। उसने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि मार्केट कमेटी में सहायक सचिव के पद पर तैनात सुखबीर सिंह उससे मंडी में सब्जियां बेचने की अनुमति के बदले हर महीने ₹10,000 की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ आरोपी अधिकारी के पास भेजा गया। ACB की टीम ने ट्रैप के दौरान सुखबीर सिंह को शिकायतकर्ता से ₹10,000 लेते हुए पकड़ लिया। अधिकारियों के मुताबिक रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

ACB की कार्रवाई के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), गुरुग्राम के हाउसिंग बोर्ड विंग के एस्टेट मैनेजर आनंद को राजपत्रित अधिकारी के तौर पर मौजूद रखा गया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि अधिकारी ने सब्जी विक्रेता से मंडी में सब्जियां बेचने देने के बदले नियमित रूप से ₹10,000 देने को कहा था। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत राज्य में विभिन्न मार्केट कमेटियां काम करती हैं।

ACB की कार्रवाई के बाद जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद ACB मामले से जुड़े दस्तावेजों, रिश्वत की मांग और ट्रैप कार्रवाई से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों और न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार होगी। हरियाणा में ACB की ओर से सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वत के मामलों में लगातार ट्रैप कार्रवाई की जाती रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now