Last Updated:
Aaj Ka Mausam: 3 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है. पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का असर दिखेगा. दिल्ली में हालांकि मौसम साफ रहने का अनुमान है. राजधानी में तेज हवाएं चल सकती हैं लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है. उधर पूर्वोत्तर राज्यों में 8 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा. दक्षिण भारत में भी कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. मानसून की वापसी लगातार आगे बढ़ रही है.
3 अक्टूबर को 23 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का IMD अलर्ट है. (फोटो PTI)
Today Weather IMD: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. इसके बावजूद 3 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के 23 राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. कई जगह हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में हालांकि मौसम साफ रहने का अनुमान है. राजधानी दिल्ली में बारिश का अलर्ट नहीं है, यहां तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान में भी मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
Withdrawal of southwest Monsoon:
❖ The line of withdrawal of Southwest Monsoon continues to pass through 32.5°N/72.5°E, Gurdaspur,
Chandigarh, Muzaffarnagar, Aligarh, Dholpur, Udaipur, Deesa, Naliya and 23.0°N/67.8°E.
❖ Conditions are favourable for further withdrawal of… pic.twitter.com/DBJBodzBzO











