Last Updated:
Bahadurgarh News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एनसीआर माइनर में एक महिला और पुरुष के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. शव कई दिन पुराने लग रहे हैं और अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस जांच कर रही है.
बहादुरगढ़ के गांव जसौरखेड़ी से भैंसरू जाने वाली सड़क पर नहर पर बने पुल के पास ग्रामीणों ने महिला और पुरुष के शव तैरते हुए देखे.
बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एनसीआर माइनर में एक महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों शव नहर में तैरते हुए मिले. शवों की हालत देखकर उनके कई दिन पुराने होने की आशंका जताई जा रही है. अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के गांव जसौरखेड़ी से भैंसरू जाने वाली सड़क पर नहर पर बने पुल के पास ग्रामीणों ने महिला और पुरुष के शव तैरते हुए देखे. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई.
महिला ने सूट पहना हुआ है, जबकि पुरुष टी-शर्ट और अंडरवियर में मिला है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है.
दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. उन्होंने आत्महत्या की, उनकी हत्या की गई या फिर यह किसी हादसे का परिणाम है, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतकों की पहचान होने के बाद मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













