इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी को लेकर तकरार और राह में दीवार बनी मां तो सोनीपत में इकलौती बेटी ने प्रेमी संग की हत्या

On: October 7, 2026 9:03 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में इंस्टाग्राम पर प्यार और शादी का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी विकास के साथ मिलकर अपनी मां रामेश्वरी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है.

कत्लः इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी को लेकर तकरार और राह में मां बनी दीवार Zoom

सोनीपत में बेटी की शादी से इनकार करने पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

सोनीपत. हरियाणा के  सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम के प्यार और शादी के बीच मां के दीवार बनने पर बेटी ने खौफनाक अंजाम दिया है. इकलौती बेटी ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया है. बेटी की शादी से इनकार करने पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है. वह सोनीपत के गांव मुकीमपुर का रहने वाला है. फिलहाल, आरोपी बेटी की तलाश की जा रही है.

दरअसल, विकास ने अपने प्रेमिका जानवी के साथ मिलकर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया. आप को बता दे कि बीती 3 अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली थी. प्राथमिक सूचना में मृतका रामेश्वरी की करंट लगने से मौत की बात सामने आई थी.

मां को करंट लगने की बात कही थी

घटना के समय मृतका रामेश्वरी के पास उसकी बेटी जानवी और उसका दोस्त विकास पुलिस को मिले थे. 4 अक्टूबर को सेक्टर 27 थाना पुलिस द्वारा महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया था. इसके बाद 5 अक्टूबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट से साफ हुआ कि रामेश्वरी की मौत करंट से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी. इकलौती बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या की थी. अनुसार महिला रामेश्वरी और उसकी बेटी जानवी सोनीपत के सेक्टर 15 में किराए पर रहती थीं. जानवी को विकास के साथ सोशल मीडिया पर ही प्यार हुआ था.

बीती 3 अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली थी.

इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती है बेटी जानवी 

आरोपी विकास डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है जबकि बेटी जानवी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस ने शक के आधार पर जानवी के दोस्त विकास से पूछताछ की. इसके बाद आरोपी विकास ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जानवी और विकास ने ही मिलकर रामेश्वरी की हत्या की थी और हत्या को छुपाने के लिए करंट लगने से मौत की झूठी बात कही गई थी. सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार  ने बताया कि जल्द ही महिला की बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आरोपी विकास को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में अन्य अन्य पहलुओं पर जांच हो सके.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now