युवक ने पुलिस कर्मी के कंधे पर मारा हाथ तो ASI ने जड़ा तमाचा, असलम ने भी दिया जवाब

On: October 7, 2026 11:11 AM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat Police Slapping: हरियाणा के पानीपत में एएसआई और युवक के बीच थप्पड़बाजी देखने को मिली. चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक चला रहे असलम नामक युवक की एएसआई पवन कुमार से बहस हो गई. आरोप है कि शराब के नशे में युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ख़बरें फटाफट

पानीपत में थप्पड़बाजी का VIDEO: युवक ने पर मारा हाथ तो ASI जड़ा थप्पड़Zoom

पानीपत में ASI ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया.

पानीपत.  हरियाणा के संजय चौक पर 6 अक्तूबर को ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया. पुलिस ने जब बिना नंबर प्लेट बाइक चला रहे एक युवक को रोका तो एएसआई के साथ कहासुनी के बाद थप्पड़बाजी हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर युवक के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार, संजय चौक की यह घटना है और इसके वीडियो भी सामने आए हैं. मौके पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है और पुलिस और युवक में बहसबाजी हो रही है.

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीम संजय चौक पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने रोक लिया. पुलिस के अनुसार, युवक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. एएसआई पवन कुमार ने उसे एल्कोसेंसर से जांच कराने के लिए कहा, लेकिन युवक ने जांच कराने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार व गाली-गलौज शुरू कर दी.
पानीपतः युवक ने भी एएसआई को पलटवार में थप्पड़ रसीद दिया.

युवक ने एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए

डीएसपी के अनुसार, कहासुनी बढ़ने पर युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली. घटना के दौरान एएसआई द्वारा युवक को थप्पड़ मारने और युवक का पलवटवार में एएसआई  को को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने युवक की पहचान असलम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई है. अहम बात है कि घटना के वीडियो में युवक ने एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए और अश्लील बात करने का आरोप भी जड़ा.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now