फरीदाबाद में REEL बनाते समय टूटा फोन तो दोस्त को पहाड़ से धक्का देकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

On: October 8, 2026 9:23 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad REEL Murder: फरीदाबाद के सिरोही गांव में रील बनाते वक्त मोबाइल टूटने पर हुए विवाद में 19 वर्षीय राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दोस्त मुफीद को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने धक्का देकर उसकी हत्या की थी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद में रील बनाते समय टूटा फोन तो दोस्त को पहाड़ से धक्का देकर की हत्याZoom

हरियाणा के फरीदाबाद में धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही में 19 वर्षीय युवक राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही में 19 वर्षीय युवक राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अपराध शाखा सिकरौना की टीम ने उसके दोस्त मुफीद उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, रील बनाते समय मोबाइल फोन टूटने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान आरोपी ने राजकुमार को पहाड़ से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, गांव सिरोही निवासी गौरेलाल ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा राजकुमार 4 अक्टूबर की शाम को अपने दोस्त मुफीद के पास गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. वे मुफीद के घर पहुंचे और राजकुमार के बारे में पूछा. इस पर मुफीद ने बताया कि राजकुमार सेल्फी लेते समय सिरोही झील में गिर गया है.
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और झील में राजकुमार की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. 5 अक्टूबर की शाम को राजकुमार का शव सिरोही पहाड़ पर पड़ा मिला. परिजनों ने उसके मुंह और शरीर पर चोटों के निशान होने की बात कहते हुए मुफीद, उसके पिता जमशेद और अन्य लोगों पर पहाड़ से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

रील बनाते समय टूट गया था मोबाइल फोन

पुलिस जांच के दौरान 6 अक्टूबर को आरोपी मुफीद उर्फ मन्नू निवासी सहसोला पट्टी, गांव सिरोही को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 4 अक्टूबर को मुफीद ने फोन करके राजकुमार को बुलाया था. इसके बाद दोनों रील बनाने के लिए सिरोही झील के पास पहुंचे. रील बनाते समय राजकुमार का मोबाइल फोन गिरकर टूट गया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई.

डूबने की बात कही थी आरोपी ने- एसीपी

एसीपी क्राइम अमन ने बताया कि विवाद के दौरान मुफीद ने राजकुमार को धक्का दे दिया, जिससे वह पहाड़ से नीचे गिर गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बाद में परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर उसने राजकुमार के झील में डूबने की बात कहकर उन्हें गुमराह किया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

नवरात्रि में नहीं मिल रहा वैष्णो देवी का रिजर्वेशन, तो रेलवे ने कटरा के लिए चला दी स्‍पेशल ट्रेन, होंगे 12 स्‍टॉप

‘धक्का क्यों मार रही’, फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में थप्पड़बाजी, कांग्रेस की 2 महिला नेता भिड़ी, एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

गुरुग्राम के ताउ देवी लाल स्टेडियम में 3 दिन खड़ा रहा सीएम का चॉपर, प्रैक्टिस नहीं कर पाए खिलाड़ी, सरकार बोली-खराब हो गया था

रोहतक में प्रेमी जोड़े की कैसे की गई हत्या? संदीप और कविता ने दोस्त सेबीयर मंगवाई थी, कौन निकले हत्याकांड के आरोपी

फरीदाबाद में HR मैनेजर हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, 1 के पैर में लगी गोली, केले खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

PGI Rohtak Roof Collapse: पीजीआई रोहतक में छत का हिस्सा गिरा, महिला मरीज का हाथ टूटा, 22 दिन में दूसरी घटना | Haryana