गुरुग्राम के ताउ देवी लाल स्टेडियम में 3 दिन खड़ा रहा सीएम का चॉपर, प्रैक्टिस नहीं कर पाए खिलाड़ी, सरकार बोली-खराब हो गया था

On: October 8, 2026 3:27 PM
Follow Us:

गुरुग्राम. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सिंगापुर के दौरे पर हैं. ऐसे में उनका हेलिकॉप्टर गुरुग्राम के ताउ देवी लाल स्टेडियम में पार्क है और इस कारण अब खिलाड़ियों की ट्रैनिंग रुक गई है और सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, सरकार का दावा है कि तकनीकी दिक्कत की वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है.

दरअसल, गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक में खिलाड़ी की ट्रेनिंग पर ब्रेक लग रही. जब मुख्यमंत्री सिंगापुर यात्रा से लौटे तो बुधवार को हेलिकॉप्टर की चंडीगढ़ ने वापसी की उड़ान भरी और फिर खिलाड़ियों के लिए ट्रैक को फिर खोल दिया गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार की खबर के अनुसार, स्टेडियम में पहले भी कई बार इसी तरह हेलिकॉप्टर की पार्किंग की वजह से वह प्रेक्टिस नहीं कर पाते हैं. हर महीने एक-दो दिन के लिए यहां खड़ा पर हेलिकॉप्टर दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि स्टेडियम के अन्य हिस्सों में खिलाड़ी जा सकते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से सिंथेटिक ग्राउंड और रनिंग ट्रैक बंद कर दिया गया था.

हेलिकॉप्टर के आसपास जाने की मनाही

टीओआई के साथ बातचीत में एक खिलाड़ी ने बताया कि एक-दो दिन की ट्रेनिंग भी काफी अहम होती है, लेकिन अब वह ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि हेलिकॉप्टर के आसपास जाने की मनाही है. उधर, ट्वीटर यानी एक्स पर भी कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए और तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए. इसमें लाल और सफेद रंग का हेलिकॉप्टर को एथलेटिक्स ट्रैक के पास खड़ा देखा गया. यूजर ने लिखा कि स्टेडियम में हर दिन सैकड़ों एथलीट ट्रेनिंग करते हैं और यहां एकमात्र ट्रैक है.

एक अभिभावक ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों से बच्चे ट्रेनिंग के लिए आते हैं. लेकिन यहां पर पता चलता है कि ट्रैक बंद है तो निराश होकर लौटना पड़ता है. एक स्पोर्ट्स कोच ने भी हेलिकॉप्टर पार्क करने पर सवाल उठाए और कहा कि इसे लेकर अलग व्यवस्था होनी चाहिए और शहर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर काफी जगह है.

CM के मीडिया सलाहकार ने बताई वजह

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैटली ने अखबार को बताया कि हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी. इस कारण वह चार दिन से उड़ान नहीं भर पाया. उन्होंने बताया कि लैंडिंग के एक आधे घंटे के भीतर ही चॉपर उड़ान भर लेता है और कई दिनों तक पार्क नहीं रहता है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

नवरात्रि में नहीं मिल रहा वैष्णो देवी का रिजर्वेशन, तो रेलवे ने कटरा के लिए चला दी स्‍पेशल ट्रेन, होंगे 12 स्‍टॉप

‘धक्का क्यों मार रही’, फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में थप्पड़बाजी, कांग्रेस की 2 महिला नेता भिड़ी, एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

रोहतक में प्रेमी जोड़े की कैसे की गई हत्या? संदीप और कविता ने दोस्त सेबीयर मंगवाई थी, कौन निकले हत्याकांड के आरोपी

फरीदाबाद में HR मैनेजर हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, 1 के पैर में लगी गोली, केले खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

फरीदाबाद में REEL बनाते समय टूटा फोन तो दोस्त को पहाड़ से धक्का देकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

PGI Rohtak Roof Collapse: पीजीआई रोहतक में छत का हिस्सा गिरा, महिला मरीज का हाथ टूटा, 22 दिन में दूसरी घटना | Haryana