देशभर के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में हरियाणा के गुरुग्राम समेत 5 शहर, सर्दी से पहले ही डराने लगा एक्यूआई

On: October 9, 2026 3:49 PM
Follow Us:

Last Updated:

Most Polluted Cities of India: हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में सर्दियों की आहट से पहले ही खराब एक्यूआई ने दस्तक दी है. सितंबर में राजधानी में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ और मासिक औसत पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से नीचे रहा, लेकिन हरियाणा प्रदूषण का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में पांच हरियाणा से हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

डराने लगा AQI: देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 5 शहर हैं!Zoom

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई में भारी उछाल देखने को मिला है. (पीटीआई)

गुरुग्राम, सितंबर में देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ और मासिक औसत पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से नीचे रहा, लेकिन हरियाणा प्रदूषण का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, क्योंकि देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से पांच इसी राज्य में हैं. ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) के नए विश्लेषण से यह जानकारी मिली.

दिल्ली में पीएम 2.5 की मासिक औसत सांद्रता 38 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, जो भारत के राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (एनएएक्यूएस) की 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सीमा से काफी कम और सुरक्षित स्तर पर है. वहीं, मानसून के बदलाव के दौरान आस-पास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब होती रही. पीएम 2.5 हवा में मौजूद अत्यंत सूक्ष्म ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण है, जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है.

सितंबर के आंकड़ों के अनुसार,  वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र (सीएएक्यूएमएस) के हिसाब से 251 भारतीय शहरों में से 230 में पीएम 2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रतिदिन के लिए निर्धारित 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सुरक्षित सीमा से अधिक रहा.

हरियाणा के कौन कौन से शहर हैं

हरियाणा का पानीपत सितंबर में देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां पीएम2.5 की मासिक औसत सांद्रता 78 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई. यहां 29 में से 20 दिन पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय दैनिक मानक से अधिक रहा और कई दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ तथा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. कुल मिलाकर, सबसे प्रदूषित 10 शहरों की सूची में हरियाणा के पांच शहर पानीपत, जींद, यमुनानगर, गुरुग्राम और मानेसर शामिल रहे. वहीं, उत्तर प्रदेश के दो शहर खोड़ा और गोरखपुर इस सूची में रहे. इसके अलावा पंजाब, मध्यप्रदेश और असम के शहर भी शीर्ष 10 में शामिल रहे.

सर्दियों में बढ़ता है प्रदूषण

सर्दियों में आम तौर पर दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में प्रदूषण बढ़ता है. पराली जलाने की वजह से भी आसमान में धुआं धुआं नजर आता है. दिल्ली एनसीआर में हर साल खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर हाहाकार मचता है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में 93000 युवाओं को पछाड़कर गोहाना के अभिषेक सिरोही ने किया टॉप, तीसरे अटैम्प्ट में हुए पास, बनेंगे एसडीएम

फरीदाबाद में 10वीं के छात्र का शव क्लासमेट प्रेमिका के घर पर मिला,  परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामे के बाद पुलिस से हाथापाई

कुरुक्षेत्र के राहुल सैनी ने पास की हरियाणा सिविस सर्विस परीक्षा, बैंक की नौकरी के साथ की तैयारी, दादा का सपना किया पूरा

2 साल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा बच्चा, पिता का काम छूटा, उम्मीद और भरोसे की बदौलत आखिरकार घर लौटा दक्ष

स्कूल में मेहराब गिरने से बच्चे की मौत पर आयोग सख्त, राज्य भर के स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट का आदेश

हरियाणा में गैंगस्टर, गन कल्चर वाले गानों पर पाबंदी, बजाने पर होगी कार्रवाई