Last Updated:
Himachal DC Kiran Bhadana Father Murder: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान के भरतपुर में क्रेशर प्लांट विवाद के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. सीएम सुक्खू ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है.
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट पीटकर हत्या कर दी गई.
शिमला. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. राजस्थान में खूनी संघर्ष के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. सीएम सुक्खू ने महिला अधिकारी के पिता की मौत पर दुख जताया है.
जानकारी के अनुसार, भरतपुर में क्रेशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों में विवाद हुआ था और इसी विवाद में डीसी के पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि भौंडा गांव में क्रशर प्लांट पर भड़ाना और उनके सहयोगियों पर 70 से 80 लोगों ने हमला किया था और इसमें वह घायल हो थे. बाद में भडाना ने जयपुर में हॉस्पिटल में रात करीब 11.30 बजे दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
गौर रहे कि आईएएस अफसर और लाहौल स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा सीट से विधायक थे. वह दिग्गज गुर्जर नेता रहे हैं. हालांकि, वह मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले थे. दो दिन पहले महिला डीसी किरण भड़ाना ने लाहौल घाटी के बरवोग, कारदंग में ड्रिलबुरी एपिक ट्रैक पर आयोजित दो दिवसीय ग्रे घोस्ट MTB चैलेंज 4.0 साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया था.
कौन थे अतर सिंह भड़ाना
अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले थे. लेकिन वह राजस्थान के भरतपुर में रहते थे. उन्होंने 2003 का विधानसभा चुनाव था था और भरतपुर की बयाना सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे. हालांकि, बाद में लेकिन गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान पार्टी से उनके रिश्ते बिगड़ गए और 2008 में उन्होंने नगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और बेहद करीबी अंतर से हार गए. उनके पांच बच्चे हैं. इसमें चार तीन, जिसमें छोटी किरण भड़ाना सबसे छोटी हैं. अतर सिंह भड़ाना के इकलौते बेटे अर्जुन सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं.
सीएम सुक्खू ने कहा कि लाहौल एवं स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ है. उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. इस कठिन समय में मुख्यमंत्री ने किरण भड़ाना एवं शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं.
सीएम सुक्खू ने महिला डीसी के पिता की मौत पर दुख जताया है.
कौन हैं किरण भड़ाना
लाहौल स्पीति की डीसी किरण भड़ाना का जन्म जन्म 27 नवंबर 1990 को हुआ है. वह 2017 बैच की आईएसएस अफसर हैं. उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी एग्जाम में 120वां रैंक हासिल किया था और वह फिर हिमाचल कैडर में आईं थी. किरण भड़ाना ने एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की है. वह मौजूदा समय में लाहौल और स्पीति की डीसी हैं. उन्होंने 28 अप्रैल 2025 को जिलाधीश का कार्यभार संभाला था और इससे पहले वह शिमला में तैनात थी.







