2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या

On: October 13, 2026 8:57 PM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat News: हरियाणा के पानीपत में दहेज और दो बेटियां होने के ताने से तंग आकर 26 वर्षीय अरविना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मायके पक्ष की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

2 बेटियां होने पर प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्मZoom

अरविना मूल रूप से सोनीपत जिले के पीपली खेड़ा गांव की रहने वाली थी.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले के गांव परढ़ाणा में 26 वर्षीय विवाहिता अरविना की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई. मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दो बेटियां होने और दहेज की मांग को लेकर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था. करीब सात साल पहले उसकी शादी अमित से हुई थी और उसकी पांच व तीन साल की दो बेटियां हैं.

परिजनों की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है. मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए परिजनों ने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है. बता दें कि अरविना की मौत रविवार को हुई थी, लेकिन मंगलवार तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया.

सात साल पहले हुई थी शादी

अरविना मूल रूप से सोनीपत जिले के पीपली खेड़ा गांव की रहने वाली थी. करीब सात साल पहले उसकी शादी परढ़ाणा गांव के अमित के साथ हुई थी. दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच और तीन साल है. मायके पक्ष का आरोप है कि दो बेटियां होने के कारण अरविना को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था. बाद में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा.

तीन दिन पहले दी थी जान, अब तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम

अरविना के ताऊ हनीफ ने बताया कि 11 अक्टूबर को अरविना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था. इसके बाद अरविना के ससुराल पक्ष ने उन्हें फोन कर बताया था कि उसका बीपी डाउन हो रहा है. बाद में उसकी मौत हो गई. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर आए. मंगलवार तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ था. मायके पक्ष ने मांग की कि डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाए, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके.

डॉक्टरों के बोर्ड की पोस्टमॉर्टम करेगी

अरविना के पिता की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. वह दो भाइयों और दो बहन में सबसे बड़ी थी. उसके ताऊ हनीफ और भाई नूरदीन ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग की है. मायके पक्ष की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने पति अमित, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा डॉक्टरों के बोर्ड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

क्या आपको भी चाहिए मुफ्त वकील? सुप्रीम कोर्ट तक ये सुविधा, जानें अप्लाई का तरीका

कल का मौसम 14 अक्टूबर IMD tomorrow Weather Forecast | 70KM की आंधी, बारिश और ओले; 13 घंटे में पलटेगा मौसम, दिल्ली-UP सहित 15 राज्यों में IMD का अलर्ट

गुरुग्राम में तोड़फोड़-सीलिंग पर ‘सुप्रीम’  रोक,  DLF, सुशांत लोक और साउथ सिटी में 160 मकानों पर चलाया जा चुका है बुलडोजर

कारगिल युद्ध में पति की शहादत, PM मोदी का चुनाव लड़ने का सुझाव, कौन हैं भाजपा नेता सुधा यादव, जो बनीं कर्नाटक की राज्यपाल

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांडः फरीदाबाद में पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार, बेसुध बहन को संभालती दिखी डीसी किरण भड़ाना

ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास धांय-धांय में 2 बदमाश घायल, SI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी