Last Updated:
Haryana Police ASI Arrest Bribe Case: रोहतक डबल मर्डर केस में आरोपी को बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले एएसआई दीनबंधु को झज्जर विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
एएसआई दीनबंधु पर आरोपी को केस से छुड़ाने और जेल में कम पीटने पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.
झज्जर. हरियाणा के रोहतक में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई थी. अब इस केस में रिश्वत मांगने के आरोप में एएसआई को गिरफ्तार किया गया है.
झज्जर विजिलेंस की टीम ने रोहतक जिले के सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा. मामले में एएसआई दीनबंधु आरोपी को केस से छुड़ाने और जेल में कम पीटने पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.
हसनगढ़ के रहने वाले शिकायतकर्ता सुभाष ने आरोप लगाया कि एएसआई दीनबंधु पहले ही उससे 40 हजार रुपये ले चुका था, जबकि बाकी 10 हजार रुपये लेने के लिए विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया था.
शिकायत मिलने के बाद झज्जर विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और सांपला थाने में आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
किसकी की गई थी हत्या
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…





