Last Updated:
IIT Baba News; हरियाणा के मशहूर आईआईटिएन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल के निधन की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फर्जी है. हिसार पुलिस ने इसका खंडन किया है. बाबा ने अपना लुक बदल लिया है और वह फिलहाल धर्मशाला में रहते हैं.
आईआईटिएन बाबा कुछ समय अंतराल के बाद सुर्खियों में आ ही जाते हैं.
झज्जर/धर्मशाला. हरियाणा के मशहूर आईआईटियन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल का लुक बदल गया है. बीते कुछ दिन से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर वायरल हो रही है. हालांकि, यह खबर पूरी तरह से फर्जी और झूठी है. हिसार पुलिस ने इसका खंडन भी किया है.
आईआईटियन बाबा कुछ समय अंतराल के बाद सुर्खियों में आ ही जाते हैं. अब झूठी खबर वायरल हुई कि हिसार के होटल में उनकी लाश मिली है, जबकि ऐसा नहीं है. वह किसी और युवक की लाश थी, जो कि आईआईटी रूड़की का छात्र रहा था. क्योंकि दोनों का आईआईटी से कनेक्शन है और इसी वजह से किसी ने आईआईटी बाबा की मौत की खबर फैला दी.
हिसार पुलिस के सोशल मीडिया इंचार्ज अमरिंदर सिंह ने आईआईटियन बाबा की मौत की खबर का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि आईआईटिएन बाबा के नाम से बेडरूम में शव मिलने के बारे में खबर चलाई जा रही है, जो बिल्कुल झूठी खबर है. करीब छह महीने पहले मार्च में आईआईटियन बाबा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में प्रसिद्ध मंदिर में अपना शादी भी रचाई थी. अब धर्मशाला में ही रहे हैं और अफवाह उड़ने के बाद उन्होंने परिवार से फोन पर बात की है.
बाबा ने बदल लिया अपना लुक
आईआईटियन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने अब अपना लुक और चोला भी बदल लिया है. वह अब बाबा के भेष में नजर नहीं आते हैं. उन्होंने अपने लंबे लंबे बाल कटवा लिए हैं और साथ ही बाबा वाले कपड़े भी बदल लिए हैं. अपने वीडियो में अब वह कुर्ते और पायजामे में नजर आते हैं. हालांकि, वह बीते दो महीने से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो 4 अगस्त को पोस्ट किया था. लेकिन फेसबुक पर 26 सितंबर को लाइव किया था. हाल ही में वह वृंदावन में नजर आए थे. हालांकि, वह धर्मशाला में रह रहे हैं.
धर्मशाला में की थी शादी
आईआईटियनबाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के अंजनघर शिव मंदिर में कर्नाटक की युवती प्रीतिका के साथ शादी कर ली थी. अप्रैल महीने में वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के झज्जर स्थित अपने पैतृक घर भी आए थे. उनकी पत्नी प्रीतिका मूल रूप से बेंगलुरु की हैं. प्रीतिका इंजीनियर हैं और अध्यात्म की ओर काफी रुचि रखती हैं. दोनों ने धर्मशाला में अपना ठिकाना बनाया था. वह अब सोशल मीडिया पर आध्यत्मिक प्रवचन देते नजर आते हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…






