हरियाणा सरकार की नई योजना: युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, 6 जून तक करें आवेदन

On: June 4, 2025 8:28 AM
Follow Us:
हरियाणा सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर राज्य सरकार ने युवाओं के लिए एक नई और प्रगतिशील योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को होम-स्टे (Home Stay) सेवाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण (Free Training) प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने घरों के अतिरिक्त कमरों को किराए पर देकर स्वरोजगार और अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकें।

इस योजना को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।

अब पूरे हरियाणा के युवा उठा सकते हैं लाभ

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने बताया कि पहले यह योजना केवल पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे हरियाणा राज्य के युवाओं के लिए विस्तारित कर दिया गया है।

योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि पहले 15 मई 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 जून 2025 कर दिया गया है।


ट्रेनिंग की मुख्य विशेषताएं:


आत्मनिर्भर हरियाणा की ओर एक और कदम

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा, “यह योजना माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के विजन ‘आत्मनिर्भर युवा – आत्मनिर्भर हरियाणा’ को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने राज्य के युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।


हरियाणा होम-स्टे योजना, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना, हरियाणा फ्री ट्रेनिंग स्कीम, मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर योजना, ITI हरियाणा ट्रेनिंग, Homestay Training Haryana, Gaurav Gautam Minister, Haryana CM Nayab Saini

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now