पानीपत में धागा फैक्टरी में भीषण आग मजदूर की जिंदा जलकर मौत, साथी की हालत गंभीर

On: October 27, 2026 3:02 PM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat Factory Fire: पानीपत के शिवनगर इंडस्ट्री एरिया में मंगलवार तड़के धागा फैक्टरी में भीषण आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया. शुरुआती जांच में मशीन की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है.

पानीपत में धागा फैक्टरी में भीषण आग मजदूर की जिंदा जलकर मौत,  साथी गंभीरZoom

पानीपत में फैक्ट्री में लगी आग.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत के किशनपुरा से सटे शिवनगर के इंडस्ट्री एरिया में मंगलवार तड़के एक धागा फैक्टरी में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया. श्मशान घाट के पीछे स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्टरी यूनिट 2 सीआरजी कॉटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में आग की चपेट में आने से मजदूर रिशू की मौत हो गई, जबकि धनेश्वर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक के नाबालिग होने की आशंका है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

किशनपुरा थाना प्रभारी सुभाष के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने चार बजे कंट्रोल रूम से फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग व एंबुलेंस को बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे के समय कुछ कर्मचारी फैक्टरी में आराम कर रहे थे. आग लगने के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई.

मशीन से चिंगारी निकलने की आशंका

प्रारंभिक पूछताछ में आशंका जताई जा रही है कि फैक्टरी में लगी मशीन से चिंगारी निकलने के कारण आग लगी. बिजली के शॉर्ट सर्किट को भी संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा.

दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह के अनुसार, आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि दूसरा घायल हो गया. विभाग की ओर से यह भी जांच की जाएगी कि फैक्टरी के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी थी या नहीं और वहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम मौजूद नही था.

किशनपूरा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतक की उम्र और अन्य तथ्यों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. परिजनों की शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

चूड़ों पर नाम और शादी की तारीख, करवा चौथ पर अंबाला में दिख रहा दुल्हनों का नया अंदाज

टिकट कैंसिल किया, लेकिन खाते में नहीं आए पैसे? रेलवे से लेकर कोर्ट तक जानिए क्या है रास्ता

पानीपत हत्याकांडः दोस्त की हत्या का मास्टरमाइंड निकला साहिल, यूरोप जाना था सपना, डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा राहुल, अमेरिका से हो चुका है डिपोर्ट

फरीदाबाद के सूरजकुंड दिवाली मेले में 20 किलो घड़ी की कीमत 25 हजार, आम की लकड़ी से तैयार, दीवार घड़ी बनी आकर्षण का केंद्र, जाने खासियत

जिस सिल्वर फॉयल में लपेटते हैं रोटी, उसी से बना डाली ऐसी पेंटिंग, देखते रह गए लोग

फरीदाबाद में परमिट के पैसों लेकर तौलिये से गला घोंटकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या, दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार