Last Updated:
Karwa Chauth Moon Rise Time In Punjab-Haryana 2026: आज करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सुहागिनों को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है. गुड़गांव, फरीदाबाद, अमृतसर, चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के विभिन्न प्रमुख शहरों में आज चांद निकलने का संभावित समय सामने आ गया है. महिलाएं व्रत खोलने के लिए चांद के दीदार का इंतजार कर रही हैं. मौसम साफ रहने की उम्मीद है जिससे दर्शन आसानी से होंगे.
Karwa Chauth Moon Rise Time In Punjab-Haryana 2026: करवा चौथ का त्योहार पंजाब और हरियाणा में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. दिनभर उपवास करने के बाद महिलाओं को शाम को चंद्रदेव के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने का इंतजार रहता है. ऐसे में पंजाब और हरियाणा के शहरों में चंद्रोदय के समय को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना और पटियाला समेत कई शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग हो सकता है. प्रकाशित पंचांग के अनुसार, गुड़गांव में चंद्रोदय रात करीब 8:18 बजे और चंडीगढ़ में करीब 8:12 से 8:17 बजे के बीच अनुमानित है. आइए जानते हैं पंजाब व हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का संभावित समय….
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…









