करनाल में करवाचौथ पर मचा कोहराम, लापता 2 साल के एकांश का शव मिला, रातभर तलाश के बाद सुबह मिला मासूम

On: October 29, 2026 9:40 PM
Follow Us:

करनाल. हरियाणा के करनाल के सिंगड़ा गांव में जिस मासूम एकांश की सलामती के लिए पूरा परिवार रातभर दुआएं मांगता रहा. गुरुवार दोपहर उसकी मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया. बुधवार दोपहर से लापता दो साल के बच्चे का शव गांव के गंदे तालाब से बरामद हुआ. रातभर गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन अंधेरे के कारण अभियान रोकना पड़ा.

गुरुवार सुबह दोबारा शुरू हुई खोज के दौरान बच्चे का शव मिला. आखिर मासूम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

सिंगड़ा गांव में दो साल के एकांश के लापता होने से बुधवार दोपहर ही परिवार तलाश में जुटा था. बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने घर और आसपास के इलाके में तलाश अभियान चलाया. बच्चे को खोजने के लिए खोजी कुत्तों की टीम की भी मदद ली गई, लेकिन देर रात तक मासूम का कोई पता नहीं चल पाया. हर गुजरते घंटे के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी.

 तालाब में गिरने की आशंका, रातभर चला सर्च अभियान

परिजनों को आशंका थी कि घर के पास बने जोहड़ में कहीं एकांश गिर तो नहीं गया. इसी आशंका के चलते गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया. रात करीब 11 बजे तालाब में बच्चे की तलाश शुरू की गई और गोताखोर देर रात 12 बजे तक पानी में खोजबीन करते रहे. हालांकि, अंधेरा अधिक होने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तालाब के कुछ हिस्सों की तलाशी नहीं हो सकी. रात में अभियान रोकना पड़ा, लेकिन परिवार की उम्मीदें सुबह तक टिकी रहीं.

सुबह फिर उतरे गोताखोर, तालाब में दिखाई दिया मासूम का हाथ

गुरुवार सुबह होते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते रहे. इसी दौरान निसिंग थाना प्रभारी निसिंग भी घटनास्थल पर पहुंचे. सुबह तालाब के उस हिस्से में तलाश की गई, जहां रात को खोजबीन नहीं हो पाई थी. इसी दौरान गोताखोर को पानी में बच्चे का हाथ दिखाई दिया. इसके बाद एकांश के शव को बाहर निकाला गया. जिस बच्चे को खोजने के लिए रातभर मशक्कत चलती रही, उसके शव मिलने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज, पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी के अनुसार, बच्चे की तलाश के लिए रात से ही पुलिस और गोताखोरों की टीमें अभियान चला रही थीं. शव बरामद होने के बाद उसे कब्जे में लेकर करनाल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम क्राइम टीम और मेडिकल बोर्ड की देखरेख में करवाया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल बच्चे की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

500 से 5 हजार तक की दिवाली छूट…बल्लभगढ़ की मार्केट से सस्ता इलेक्ट्रिक समान नहीं मिलेगा कहीं, दिल्ली तक से आ रहे ग्राहक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़, हरियाणा से हुई 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों के राज से खुलेगा राज

Karwa Chauth Moon Rise Time In Punjab-Haryana 2026: करवा चौथ पर आज गुड़गांव, फरीदाबाद, अमृतसर समेत पंजाब-हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का समय

Karwa Chauth Moon Rise Time In Delhi NCR 2026 live noida gurugram faridabad ghaziabad | करवा चौथ पर आज दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, गुरुग्राम, पलवल समेत द

सालों पुराने मुकदमे से मिल सकती है राहत, फरीदाबाद के वकील से जानिए लोक अदालत में केस पहुंचाने का तरीका

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में कितनी है 10 ग्राम सोने की कीमत? जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट | Haryana