Last Updated:
Electronic market near me : क्या इस दिवाली आपका भी टीवी, फ्रिज या वाशिंग मशीन खरीदने का प्लान है, लेकिन डिस्काउंड भी अच्छा चाहिए. परेशान होने की जरूरत नहीं है. बल्लभगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 500 से 5,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. कुछ चुनिंदा मॉडल पर 50% से ज्यादा डिस्काउंट भी दिया जा है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक से ग्राहक यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. लोकल 18 से दुकानदार मोहन बंसल बताते हैं कि कई ग्राहक ऐसे हैं, जो दूसरी जगहों पर सामान देखने के बाद दोबारा बल्लभगढ़ पहुंचते हैं. कई कंपनियों और फैक्ट्रियों से जुड़े ग्राहक पिछले 10 से 15 साल से हमसे दिवाली पर गिफ्टिंग के लिए सामान खरीद रहे हैं.
फरीदाबाद. दिवाली पर घर में नया टीवी लाना हो, फ्रिज खरीदना हो या वाशिंग मशीन लेने का प्लान बना रहे हों, तो बल्लभगढ़ का इलेक्ट्रॉनिक बाजार आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां दिवाली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी पर 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. कुछ चुनिंदा सामान पर इससे ज्यादा छूट का दावा भी दुकानदार कर रहे हैं. यही वजह है कि दिवाली से पहले बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है. लोकल 18 ने बल्लभगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पहुंचकर दुकानदारों और ग्राहकों से बात की. दुकानदारों का कहना है कि यहां सामान की कीमत और मिलने वाली छूट के कारण फरीदाबाद के अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पलवल और आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं. कई ग्राहक ऐसे हैं, जो दूसरी जगहों पर सामान देखने के बाद दोबारा बल्लभगढ़ पहुंचते हैं. यहां उन्हें अच्छे रेट पर सामान मिल जाता है. दुकानदार मोहन बंसल बताते हैं कि उनकी दुकान करीब 27 साल पुरानी है. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्राहक यहां खरीदारी करने आते हैं. दिवाली पर अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. बड़े सामान पर ज्यादा और छोटे सामान पर कम छूट है. ग्राहक सामान की कीमत से संतुष्ट होकर खरीदारी करते हैं और यही वजह है कि वे बार-बार हमारी दुकान पर आते हैं.
दुकान पर काम करने वाले लल्लन ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर केटल, सैंडविच टोस्टर, प्रेशर कुकर और इंडक्शन कुकर जैसे सामान पर भी छूट दी जा रही है. इनकी कीमतों पर 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की छूट के ऑफर हैं. हमारे पास नोएडा और गाजियाबाद तक से ग्राहक यहां सामान खरीदने आते हैं. कई कंपनियों और फैक्ट्रियों से जुड़े ग्राहक पिछले 10 से 15 साल से हमसे दिवाली पर गिफ्टिंग के लिए सामान खरीद रहे हैं.
फाइनेंस की भी सुविधा
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में काम करने वाले जीतू कहते हैं कि दिवाली पर एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और दूसरे घरेलू सामान पर ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ चुनिंदा मॉडल पर 50 प्रतिशत से ज्यादा छूट भी दे रहे हैं. ग्राहकों को फाइनेंस स्कीम और कंपनी की ओर से अतिरिक्त वारंटी के विकल्प भी मिल रहे हैं. इस समय घरेलू इस्तेमाल के सामान की खरीदारी बढ़ रही है और वाशिंग मशीन की भी अच्छी मांग है. ग्राहक कौशल किशोर सिंह ने लोकल 18 को बताया कि वे 32 इंच टीवी खरीदने आए थे. 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट मिली. दूसरी जगहों पर भी कीमत पता की था, लेकिन मुझे बल्लभगढ़ में बेहतर रेट मिला. पहले भी यहां से सामान खरीद चुका हूं. कीमत अच्छी मिलने के कारण दोबारा इसी बाजार में आया.
ग्राहक अमित कुमार ने बताया कि वे करीब 20 साल से इस बाजार से सामान खरीद रहे हैं. बल्लभगढ़ के फतेहपुर बिल्लौच गांव से आए हैं. यहां उचित कीमत पर असली सामान मिल जाता है. दिवाली से पहले बल्लभगढ़ का इलेक्ट्रॉनिक बाजार ग्राहकों के लिए खरीदारी का एक बेहतर विकल्प बना हुआ है. टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन से लेकर छोटे घरेलू सामान तक पर मिल रहे ऑफर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. हालांकि, छूट अलग-अलग कंपनियों, मॉडल और दुकानों के हिसाब से बदल सकती है, इसलिए खरीदारी से पहले कीमत और वारंटी की जानकारी लेना जरूरी है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…










