हरियाणा की पश्चिमी यमुना में मिली कारोबारी के बेटे शुभम की लाश, करवाचौथ के दिन उजड़ गया मांग का सिंदूर, मौके से मिली ऑडी कार

On: October 30, 2026 3:54 PM
Follow Us:

Last Updated:

Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर से उद्योगपति के बेटे शुभम का शव बरामद हुआ है. शुभम गुरुवार से लापता था और उसकी ऑडी कार नहर के किनारे लावारिस मिली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

पश्चिमी यमुना में मिली कारोबारी के बेटे की लाश, करवाचौथ के दिन उजड़ा सुहागZoom

मृतक की पहचान यमुनानगर के एक उद्योगपति के बेटे शुभम के रूप में हुई है.

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा बूड़िया में पश्चिमी यमुना नहर से कारोबारी के बेटे की लाश बरामद की गई है. गुरुवार को कारोबारी का बेटा लापता हो गया था. नहर के किनारे उसकी ऑडी कार लावारिस हालत में खड़ी मिली और दोनों खिड़कियों के शीशे खुले थे. चाबी भी गाड़ी के अंदर ही लगी हुई थी. देर रात को गोताखोरों ने नहर से लाश बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान यमुनानगर के एक उद्योगपति के बेटे शुभम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शुभम कार लेकर नहर के पास पहुंचा था. बाद में पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश की है. बताया जा रहा है कि शुभम पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.

यमुनानगर की मधु कॉलोनी निवासी उद्योगपति के नाम पर यह कार रजिस्टर्ड है.  जांच में सामने आया कि उद्योगपति का बेटा शुभम ही कार लेकर यहां पहुंचा था और उसने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाई थी. बताया जा रहा है कि करवा चौथ का त्योहार होने के चलते शुभम की पत्नी भी उस समय घर पर नहीं थी. परिवार ने तुरंत गोताखोरों से संपर्क किया और रात को ही नहर में तलाश अभियान शुरू की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया है.

मानसिक रूप से परेशान चल रहा था युवक

शुभम पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. हालांकि, आखिर किन परिस्थितियों में वह घर से कार लेकर निकला और नहर तक पहुंचा, इन तमाम पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती नहर में लापता शुभम का पता लगाना है. दूसरी तरफ, इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन फिलहाल मीडिया से बात करने की स्थिति में नहीं हैं. एसएचओ बूड़िया निर्मल सिंह ने बताया कि लाश बरामद कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ट्रेन में मोबाइल या जेवर चोरी हो जाए तो क्या करें? रेलवे खुद करेगा भरपाई, तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम

सोनीपत से 9 आरोपी, सभी में एक बात कॉमन, अब पकड़ा गया अमर कौन है, राधा से क्या निकला कनेक्शन?

हरियाणा में धान की फसल पर पड़ी चक्रवाती तूफान अर्नब की मार, खेतों में बिछी बासमती, कृषि विभाग ने मांगी जानकारी

लड़कियों के लिए सेफ नहीं गुरुग्राम! ‘बहुत चालाक हो…दूर खड़ी हो’, स्कॉर्पियो सवारों ने किया पीछा, युवतियां ने भागकर पीजी में ली शरण

दिल्‍ली में रातभर गरजते रहे बादल, आसमान से बरसता रहा पानी – delhi ncr weather noida ghaziabad gurugram faridabad rain strong wind western disturbances

करनाल में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता 2 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, परिवार में छाया मातम