हरियाणा में किसानों को तोहफा, सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाया, प्रति एकड़ 10 हजार बढ़ेगी आय

On: October 31, 2026 8:08 AM
Follow Us:

sara ali khan 1

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को किसानों को बड़ी खुशखबरी दी। सीएम ने गन्ने का भाव बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत, वर्ष 2026-27 के पेराई सीजन में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि वर्ष 2027-28 में इसे बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, दो वर्षों के लिए घोषित इस बढ़ोतरी से किसानों की आय में वृद्धि होगी और चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सकेगा।

दो वर्षों में 35 रुपये की बढ़ोतरी

सीएम ने बताया कि पिछले सीजन में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था। वर्ष 2026-27 के लिए इसमें 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अगले सीजन में भाव 20 रुपये और बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। इस तरह दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि होगी।

प्रति एकड़ 10 हजार बढ़ेगी आय

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने के भाव में बढ़ोतरी से किसानों की प्रति एकड़ आय में हर सीजन 10 हजार से 11,500 रुपये तक की वृद्धि होगी। सरकार को उम्मीद है कि बेहतर भाव मिलने से किसान गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इससे चीनी मिलों को पेराई के लिए पर्याप्त गन्ना मिल सकेगा।

दो सीजन के लिए घोषित भाव

2025-26: 415 रुपये प्रति क्विंटल
2026-27: 430 रुपये प्रति क्विंटल
2027-28: 450 रुपये प्रति क्विंटल।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने के भाव में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा रोडवेज बसों का 2 दिनों का चक्का जाम, रोडवेज यूनियन का ऐलान

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट | Haryana

Haryana Accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, धान से लदे ट्रक से टकराया टैंकर, आग में जिंदा जला चालक | कैथल

Panchkula School News | पंचकुला के स्कूल में तीसरी के छात्र ने केजी की स्पेशल बच्ची का गमले और पत्थरों से फोड़ा सिर, बेहोश होने पर भी घसीटता रहा

जमापूंजी से लेकर पेंशन तक कला के नाम, मिलिए 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर सुभाष सरपोल से जिन्होंने 45 साल में जुटाईं नायाब कलाकृतियां

Haryana Berojgari Bhatta Yojana 2026: 12वीं पास को 1200 और ग्रेजुएट को 2000 रुपये हर महीने, 1 नवंबर से करें आवेदन