हरियाणा बीजेपी में बड़ी गुटबाज़ी! सीएम रैली से पहले पोस्टरों की जंग, मंत्री के पोस्टर से ये नेता गायब

On: June 5, 2025 7:14 PM
Follow Us:
हरियाणा बीजेपी में बड़ी गुटबाज़ी! सीएम रैली से पहले पोस्टरों की जंग, मंत्री के पोस्टर से ये नेता गायब

हरियाणा के पलवल जिले में 6 जून को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की “धन्यवाद रैली” से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। शहर में लगे पोस्टर और बैनरों से शुरू हुई यह खींचतान अब सियासी चर्चाओं का केंद्र बन चुकी है।

मंत्री के पोस्टर से पूर्व विधायक गायब

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रैली की तैयारियों की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन उनके बैनरों और पोस्टरों से पूर्व विधायक दीपक मंगला का फोटो गायब है। शहर में इसे दोनों नेताओं के बीच चल रही राजनीतिक खटास और गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हरियाणा बीजेपी में बड़ी गुटबाज़ी! सीएम रैली से पहले पोस्टरों की जंग, मंत्री के पोस्टर से ये नेता गायब
हरियाणा बीजेपी में बड़ी गुटबाज़ी! सीएम रैली से पहले पोस्टरों की जंग, मंत्री के पोस्टर से ये नेता गायब

पूर्व विधायक के पोस्टर में मंत्री मौजूद

इसके उलट, दीपक मंगला द्वारा लगाए गए पोस्टरों में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की फोटो शामिल है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मंगला सार्वजनिक रूप से टकराव की स्थिति नहीं बनाना चाहते। लेकिन, मंत्री के पोस्टरों में मंगला की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

हरियाणा बीजेपी में बड़ी गुटबाज़ी! सीएम रैली से पहले पोस्टरों की जंग, मंत्री के पोस्टर से ये नेता गायब
हरियाणा बीजेपी में बड़ी गुटबाज़ी! सीएम रैली से पहले पोस्टरों की जंग, मंत्री के पोस्टर से ये नेता गायब

मंच साझा करने से भी कर रहे परहेज

स्थानीय लोग और भाजपा के कार्यकर्ता इस बात को लेकर हैरान हैं कि दोनों नेता अक्सर एक मंच पर नजर नहीं आते। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दीपक मंगला केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर गुट से जुड़े हुए हैं, जबकि गौरव गौतम का झुकाव मुख्यमंत्री नायब सैनी खेमे की ओर माना जा रहा है। यही कारण है कि दोनों के बीच बढ़ती दूरी अब सार्वजनिक रूप लेने लगी है।


कौन हैं दीपक मंगला?


बैनर विवाद पर क्या बोले नेता?

मंत्री गौरव गौतम से जब इस विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने टालमटोल भरा जवाब देते हुए कहा,

“पार्टी के सभी नेता मुख्यमंत्री का अपने-अपने तरीके से स्वागत कर रहे हैं। हर कोई स्वागत को तैयार है।”

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पोस्टरों में दीपक मंगला का फोटो क्यों नहीं लगाया गया।

दूसरी ओर, पूर्व विधायक दीपक मंगला ने भी संयमित बयान देते हुए कहा,

“हम ऐसी सोच नहीं रखते कि किसी को पोस्टर से हटाया जाए। हम सबका सम्मान करते हैं और मिलकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।”


भाजपा की आंतरिक राजनीति और गुटबाजी अब खुले तौर पर पोस्टर पॉलिटिक्स के रूप में सामने आने लगी है। 6 जून की रैली में सीएम सैनी के मंच पर कौन-कौन नेता मौजूद रहते हैं और किस तरह की राजनीतिक भाषा सामने आती है, उस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

'हाथ में बंदूक, जुबां पर दबंगई…' सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का गजब 'टैलेंट हंट',18 साल के लड़के बन रहे किलर

घर से 1 KM दूर थे पति-पत्नी, आधी रात को पीछे लगी कार, गुरुग्राम में Video देख उड़े होश! सोसायटी तक अटकी सांसें

LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती, प्यार के लिए बदला कैडर, अब जीवनसाथी बन रही IAS-IPS की जोड़ी

ट्रैनिंग में टकराए नैना… फिर एक ही जिले में मिली पोस्टिंग, अब 15 नवंबर को IPS अदिति सिंह बनेंगी IAS विवेक की दुल्हन

मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत