Last Updated:
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर करीब 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से प्रीमियम रिहायशी फ्लैट्स बनाएगी.27 मंजिलों में कुल चार लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र होगा. परियोजना की अनुमानित लागत 1,100 से 1,200 करोड़ रुपये है. कंपनी इस ग्रेड ए प्लस प्लस वाणिज्यिक परियोजना में कार्यालय स्थल बेचेगी.
लोढ़ा डेवलपर्स ने गुरुग्राम में दो परियोजनाओं के लिए एमआरजी समूह के साथ संयुक्त विकास करार किया था.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने बड़ा निवेश करेगी. मुंबई की इस कपनी ने दिल्ली-एनसीआर के संपत्ति बाजार में पहली बार कदम रखते हुए गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर करीब 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से प्रीमियम कार्यालय परिसर विकसित करने की योजना बनाई है. मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी की यह एनसीआर में पहली परियोजना होगी.
जानकारी के अनुसार, पिछले साल लोढ़ा डेवलपर्स ने गुरुग्राम में दो परियोजनाओं के लिए एमआरजी समूह के साथ संयुक्त विकास करार किया था. इनमें से एक परियोजना वाणिज्यिक और एक आवासीय है.
लोढ़ा डेवलपर्स के कार्यकारी निदेशक (वित्त) सुशील मोदी ने बताया कि कंपनी ने हाल में 1.2 एकड़ में फैली अपनी वाणिज्यिक परियोजना ‘लोढ़ा पैंथियन’ पेश की है. इसमें 27 मंजिलों में कुल चार लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र होगा. परियोजना की अनुमानित लागत 1,100 से 1,200 करोड़ रुपये है. कंपनी इस ग्रेड ए प्लस प्लस वाणिज्यिक परियोजना में कार्यालय स्थल बेचेगी.
मोदी के मुताबिक, गुरुग्राम में प्रीमियम कार्यालय स्थल की अच्छी मांग है. कई कारोबारी समूह लंबे समय तक किराये पर कार्यालय लेने के बजाय खुद की व्यावसायिक संपत्ति खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं. कंपनी चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में गुरुग्राम के सोहना रोड पर आवासीय परियोजना भी पेश करने की तैयारी कर रही है. इन दोनों परियोजनाओं के जरिये कंपनी दिल्ली-एनसीआर के बाजार को समझने के बाद बड़े स्तर पर विस्तार की रणनीति बनाएगी.
दूसरी तिमाही में 5,037 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग
इस बीच, लोढ़ा डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5,037 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि से 10 प्रतिशत अधिक है. पहली छमाही में बिक्री बुकिंग सात प्रतिशत बढ़कर 9,670 करोड़ रुपये रही. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा है. दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 1,013.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 789.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था. तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,584.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,878.9 करोड़ रुपये रही थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…










