ब्रिटेन से गुरुग्राम पहुंंचे NRI इंजीनियर की मौत, होटल के हॉट टब में मिली बॉडी

On: November 3, 2026 9:13 PM
Follow Us:

Last Updated:

NRI Engineer Dead in Hotel : गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को 35 वर्षीय NRI इंजीनियर की मौत हो गई. उनका शव हॉट टब में मिला. वह हाल ही में ब्रिटेन से भारत पहुंचे थे. उनकी मौत के बाद होटल के स्‍टाफ ने पुलिस को सूचना को दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्‍टमार्टम के अस्‍पताल भेेज दिया है. पुल‍िस का कहना है की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

ब्रिटेन से गुरुग्राम पहुंंचे NRI इंजीनियर की मौत, होटल के हॉट टब में मिली बॉडीZoom

ब्रिटेन से गुरुग्राम पहुंंचे NRI इंजीनियर की मौत, होटल के हॉट टब में मिली बॉडी (यह फोटो एआई की मदद से तैयार की गई)

Gurugram News : गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को 35 वर्षीय NRI इंजीनियर की मौत हो गई. उनका शव हॉट टब में मिला. वह हाल ही में ब्रिटेन से भारत पहुंचे थे. उनकी मौत के बाद होटल के स्‍टाफ ने पुलिस को सूचना को दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया है. पुल‍िस का कहना है की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. कमरे की जांच की गई है. होटल स्‍टाफ से पूछताछ की गई है. पुल‍िस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रांजिल पाठक के रूप में हुई है. वह देर रात होटल का कमरा लिया था.  वह हॉट टब में बेहोशी की हालत में मिला.  वह आगरा की ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के निवासी थे.  वे ब्रिटेन में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते थे और मैनचेस्टर में रहते थे. प्रारंभिक जांच के अनुसार, पाठक हाल ही में ब्रिटेन से भारत आए थे. वह सोमवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में छुट्टियां बिताकर लौटे थे. इसके बाद एक दोस्त को छोड़ने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गए थे.

रात बिताने के ल‍िए कमरा किया था बुक

पुलिस ने बताया कि दोस्त के विमान में सवार होने के बाद पाठक ने रात बिताने के लिए सेक्टर 53 स्थित होटल में एक कमरा बुक किया था. शाम करीब आठ बजे होटल के कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने कमरे की जांच की, जहां पाठक हॉट टब में बेहोश पड़े मिले. तुरंत एक चिकित्सक को बुलाया गया. जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद सेक्टर 53 थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया.

पुल‍िस अपने स्‍तर से कर रही जांच 

घटना को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान होटल की तीसरी मंजिल और उसके प्रवेश एवं निकास द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई है. अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रांजिल की मौत के बाद कोई बाहरी व्यक्ति कमरे में नहीं आया. मृतक कमरे के अंदर ही मिला था. फ‍िलहाल पुल‍िस अपने स्‍तर से जांच कर रही है. उनके पर‍िवार के लोगो से भी संपर्क साधा जा रहा है. ताक‍ि परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकें.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50% कर्मचारी वर्क फ्रोम होम करेंगे, निर्माण कार्यों पर भी लगी रोक

हरियाणा के झज्जर में 2 गाड़ियों से 25000 जिंदा कारतूसों का जखीरा बरामद, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, बिहार से जुड़े तार

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के 7 अहम फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी, डंकी रूट मामलों पर लगेगी लगाम

माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

गुरुग्राम में 136.41 करोड़ से दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर बनेंगे बनेंगे दो फ्लाईओवर, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा अंडरपास

इन 7 एक्सप्रेसवे-हाईवे से जोड़ेगी 71KM की 4 लेन सड़क, खर्च होंगे 555 करोड़ रुपये, 1 फ्लाईओवर भी बनेगा