Airport: सीआईएसएफ ने पेन में पकड़ा चाकू, चश्‍में की तरह दिख रही थी कैंची, आखिर क्‍या थे पैसेंजर के इरादे?

On: November 5, 2026 11:48 PM
Follow Us:

होमताजा खबरदेश

CISF ने पेन में पकड़ा चाकू, चश्‍में की तरह दिख रही थी कैंची, क्‍या थे इरादे?

Last Updated:

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की चौकसी के चलते पैसेंजर के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है. पैसेंजर चश्‍में की तरह दिखने वाली धारदार कैंसी के साथ चाकू को पेन में छिपाकर फ्लाइट में भीतर जाने की कोशिश में था. यह पैसेंजर अपने मंसूबों में सफल होता, इससे पहले सीआईएसएफ से सतर्क स्‍क्रीनर ने उसे पकड़ लिया. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे.

CISF ने पेन में पकड़ा चाकू, चश्‍में की तरह दिख रही थी कैंची, क्‍या थे इरादे?Zoom

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर के कब्‍जे से पेन से चाकू और चश्‍मे की तरह दिखने वाली कैंची बरामद की गई है.

Airport News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट की सुरक्षा संभाल रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की चौकसी के चलते एक पैसेंजर के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया गया. दरअसल, सिक्‍योरिटी होल्‍ड एरिया में बैगेज की स्‍क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के स्‍क्रीनर की निगाहें उस समय थम गईं, जब एक बैग में एक पेन और चश्‍मा में कुछ अजीब सा नजर आया. सीआईएसएफ ने बिना देर किए इस बैग को फिजिकल चेक के लिए मार्क करके अलग कर दिया. इसके बाद, इस उस पैसेंजर को बुलाया गया, जिसकी यह बैग था.

पैसेंजर की मौजूदगी में इस बैग को फिजिकल चेक के लिए खुलाया गया. जब बैग को खुलवाकर देखा गया तो उसके भीतर से पहले एक पेन बरामद किया गया. बाहर से दिखने में यह एक सामान्‍य पेन की तरह दिख रहा था. लेकिन, जैसे ही इस पेन का कैप हटाया गया, सीआईएसएफ के स्‍क्रीनर की आंखें जम गईं. दरअसल, इस पेन के अंदर कोई खास तौर पर डिजाइन किया गया एक पैना चाकू था. बात सिर्फ इस चाकू तक सीमित नहीं थी. इसी बैग से एक चश्‍में की तरह दिख रहा एक चीज बरामद की गई. यह चीज कुछ और नहीं, बल्कि एक पैनी धार वाली कैंची थी.

दोनों ही चीजें एविएशन रूल्‍स और फ्लाइट सेफ्टी के हिसाब से प्रतिबंधित थी. लिहाजा, इस बैग को तत्‍काल फ्लाइट से ऑफलोड कर दिया गया. पूछताछ के दौरान, इन दोनों इस चाकू और कैंची को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. अब एयरपोर्ट पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पैसेंजर से पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश में जुटी हैं कि यह पैसेंजर किस इरादे से पेन और चाकू फ्लाइट में ले जाने की कोशिश कर रहा था. सीआईएसएफ की तरफ से इस बाबत ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन एथॉरिटी (बीसीएएस) सहित सभी संबंधित एजेंसियों को जानकारी भेज दी गई है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट का हुआ सिक्‍योरिटी ऑडिट
सीआईएसएफ के आईजी एसआर सरवनन ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के सुरक्षा इंतजामों का एनुअल सिक्‍योरिटी ऑडिट किया है. इस दौरान उन्होंने यूनिट की ऑपरेशनल प्रिपेयर्डनेस, सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स और एडमिनिस्ट्रेटिव फंक्शनिंग का जायजा लिया. इसके अलावा, उन्होंने क्वार्टर गार्ड, कैनाइन स्क्वॉड, बैरक्स, मेस और बीडीडीएस रूम का इंस्पेक्शन किया और नए जिम का उद्घाटन किया. उन्होंने डॉग स्क्वॉड का डेमोंस्ट्रेशन भी देखा. टर्मिनल बिल्डिंग में चेक-इन एरिया, एसएचए, एसओसीसी, एक्सप्रेस सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट्स के साथ पेरीमीटर और कार्गो एरिया का इंस्पेक्शन किया. सैनिक सम्मेलन में उन्होंने प्रोफेशनल कंडक्ट, पैसेंजर-फ्रेंडली बिहेवियर, सिक्योरिटी प्रोसीजर्स, साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस, फाइनेंशियल डिसिप्लिन, हेल्थ, फिटनेस और स्पोर्ट्स पर जोर दिया.

About the Author

authorimg

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में क्यों पहुंची झारखंड पुलिस? ढोल-नगाड़े बजाकर पूरे मोहल्ले को सुनाया फरार आरोपी का कारनामा

UP जाने वालों को मिली बस, बिहारियों के हिस्से में क्यों आई मजबूरी? दिवाली और छठ से पहले छलका दर्द

दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में भूकंप? फरीदाबाद में कांपी धरती, डरकर घरों से बाहर भागे लोग

हरियाणा के हांसी में एएसआई समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बरती लापरवाही

राहुल जी, नोट कर लीजिए, भाजपा आपको करारा जवाब देगी.. करनाल में गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे

Dhanteras Diwali 2026 School Holidays State Wise: धनतेरस पर स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानिए दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा का हॉलिडे अपडेट