फरीदाबाद में बढ़ते AQI के बीच इनडोर पौधों की बढ़ी मांग, नर्सरी में एरिका पाम और रबर प्लांट की खरीदारी तेज, जानें कीमत

On: November 6, 2026 5:51 AM
Follow Us:

Faridabad AQI Level: फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में AQI 400 से 500 के बीच पहुंच गया है. प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और घुटन महसूस हो रही है. ऐसे में लोग मास्क पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं. वहीं, अब लोग अपने घरों के अंदर भी प्रदूषण से बचाव के उपाय तलाश रहे हैं.

इसके चलते फरीदाबाद की नर्सरी में ऐसे पौधों की मांग बढ़ने लगी है, जिन्हें लोग घरों के अंदर और बाहर लगा रहे हैं. कुछ पौधे अपनी हरियाली और पत्तियों के कारण घर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. लोकल 18 की टीम ने नर्सरी पहुंचकर संचालक से जाना कि कौन-कौन से पौधे लोग खरीद रहे हैं और इनकी कीमत कितनी है.

नर्सरी में इन इनडोर पौधों की बढ़ी मांग
नर्सरी संचालक आशु बताते हैं कि मेरी नर्सरी को चलते हुए करीब छह साल हो चुके हैं. दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने के कारण लोग अब ऐसे पौधों के बारे में पूछ रहे हैं, जिन्हें घर के अंदर लगाया जा सकता है. इनमें एरिका पाम, जैपिन वेसिया, मोरपंखी, रबर प्लांट और क्रोटन जैसे पौधों की मांग है.

लोग इन पौधों को अपने घरों में लगाने के लिए खरीदकर ले जा रहे हैं. पहले भी इन पौधों की बिक्री होती थी, लेकिन प्रदूषण बढ़ने के बाद लोग इनके बारे में ज्यादा जानकारी लेने आ रहे हैं.

घर के अंदर-बाहर दोनों जगह लगाना आसान, देखभाल के नियम
आशु बताते हैं कि इन पौधों को घर के अंदर भी लगा सकते हैं और बाहर भी रख सकते हैं. एरिका पाम और रबर प्लांट जैसे पौधे घर के अंदर रखने के लिए भी खरीदे जा रहे हैं. वहीं, मोरपंखी और क्रोटन को भी लोग अपनी पसंद के हिसाब से लगा सकते हैं. इन पौधों की देखभाल करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है.

समय-समय पर पानी देना होता है और जरूरत के अनुसार खाद डालनी होती है. इसके लिए वर्मी कंपोस्ट, बायो ऑर्गेनिक खाद और नीम खली का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आकार के अनुसार तय है पौधों का दाम
आशु बताते हैं कि अलग-अलग पौधों की कीमत उनके आकार के हिसाब से रखी गई है. एरिका पाम 150, 200 और 450 रुपये तक का मिल जाता है. जैपिन वेसिया की कीमत करीब 200 रुपये है. क्रोटन का पौधा 200 से 400 रुपये तक मिलता है. वहीं, रबर प्लांट करीब 200 रुपये में उपलब्ध है. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पौधे खरीद सकते हैं.

देशभर के राज्यों से मंगवाई जा रही हैं वैरायटी
आशु बताते हैं कि हमारी नर्सरी में आसपास के गांवों और फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से ग्राहक पौधे खरीदने आते हैं. लोग घरों में हरियाली बढ़ाने के लिए भी इन्हें पसंद कर रहे हैं. हम अपनी नर्सरी के लिए पौधे कोलकाता, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद और बरेली से मंगवाते हैं. अलग-अलग जगहों से पौधे आने के कारण ग्राहकों को कई तरह की वैरायटी मिल जाती है. प्रदूषण बढ़ने के साथ लोग अब घरों में पौधे लगाने को लेकर भी जागरूक हो रहे हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Delhi NCR Smog Break in Schools: दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

‘काम ही नहीं करता ये तो…’, फरीदाबाद में BJP MLA धनेश अदलखा को XEN पर आया गुस्सा, गाली भी दी, ट्रांसफर का आदेश

गुरुग्राम में क्यों पहुंची झारखंड पुलिस? ढोल-नगाड़े बजाकर पूरे मोहल्ले को सुनाया फरार आरोपी का कारनामा

Airport: सीआईएसएफ ने पेन में पकड़ा चाकू, चश्‍में की तरह दिख रही थी कैंची, आखिर क्‍या थे पैसेंजर के इरादे?

UP जाने वालों को मिली बस, बिहारियों के हिस्से में क्यों आई मजबूरी? दिवाली और छठ से पहले छलका दर्द

दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में भूकंप? फरीदाबाद में कांपी धरती, डरकर घरों से बाहर भागे लोग