Last Updated:
Gurugram DIG Son Death: गुरुग्राम में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के बेटे की एक आवासीय सोसायटी की 11वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई.
असीम खांची सत्यवान खची इस समय ओडिशा में तैनात हैं.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में 4 नवंबर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के बेटे की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 28 वर्षीय असीम खांची आवासीय सोसायटी की 11वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई. पहले कहा जा रहा था कि उसने खुद जान दी है. लेकिन अब परिवार ने पुलिस को बयान दिए हैं और बताया कि उनका बेटा दिवाली के लिए लाइटें लगा रहा था.
गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय असीम खांची 4 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे ‘द लीफ’ सोसायटी के सेक्टर 85 स्थित टावर आठ के फ्लैट नंबर 10बी की बालकनी से कथित तौर पर गिर गए. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और सोसायटी के निवासी उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि खांची के पिता सत्यवान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हैं और वर्तमान में ओडिशा के कोरापुट में तैनात हैं.
सूचना मिलने के बाद खेड़की दौला पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने फ्लैट और घटनास्थल को सील कर दिया है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच जारी है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने और जरूरी साक्ष्य जुटाए जाने के बाद ही चल सकेगा.’’
मां के साथ रहता था बेटा
असीम खांची सत्यवान खची इस समय ओडिशा में तैनात हैं. बेटे की मौत की खबर पाकर वह बुधवार रात गुरुग्राम पहुंचे थे. उनका बेटा आशिम अपनी मां के साथ फ्लैट में रहता था. जो कि बीएससी पास की थी और साफ्टवेयर प्रोग्रामिंग सीख रहा था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…













