Haryana News: बवानी खेड़ा में नहरी हेड पर मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

On: November 6, 2026 4:41 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेड़ी दौलतपुर के पास सुंदर ब्रांच नहर के हेड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। शुक्रवार सुबह नहर में शव फंसे होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में उसकी शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है, ताकि महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुरेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बवानी खेड़ा के नजदीक सुंदर ब्रांच नहर में खेड़ी दौलतपुर हेड पर एक महिला का शव फंसे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू किए। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now