Last Updated:
Delhi-NCR AQI: दिवाली का महापर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई. दिल्ली-एनसीआर में भी पटाखे फोड़े गए. रातभर के जश्न के बाद सुबह में दिल्ली और आसपास के शहरों की हवा कुछ ज्यादा ही प्रदूषित हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी AQI 400 को पार कर गया. जहांगीरपुर में सुबह 5 बजे AQI 442 तक पहुंच गया.
दिवाली की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 को पार कर गया. CPCB की सुबह 5 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की हालत भी खराब रही. (फाइल फोटो)
Delhi NCR AQI: दिवाली की सुबह दिल्ली-एनसीआर की हवा दमघोंटू हो गई है. देश की राजधानी के कई इलाकों में AQI का लेवल 400 को क्रॉस कर गया है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया. दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई. कई इलाकों में AQI का लेवल सीवियर कैटेगरी में पहुंच गया. सीवियर एयर पॉल्यूशन की वजह से सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ, दिल्ली के पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी वायु प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है. दिवाली की सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 442 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि रोहिणी में यह 438 और नॉर्थ कैंपस में 437 रहा. दिल्ली पॉल्यूशन कमेटी की ओर से जारी सुबह 5 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, बवाना में एक्यूआई 427, चांदनी चौक में 419 और पटपड़गंज में 415 दर्ज किया गया. वहीं, नरेला में 409, पंजाबी बाग में 408 और आईटीओ में 405 एक्यूआई रहा. वजीरपुर में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 दर्ज किया गया. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राजधानी के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है. विशेषज्ञों ने लोगों को प्रदूषण के सीधे संपर्क में आने से बचने और एहतियात बरतने की सलाह दी है.
दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में 9 नवंबर की सुबह 5 बजे AQI का लेवल काफी हाई रहा. (CPCB की साइट से साभार)
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI
- जहांगीरपुरी 442
- रोहिणी 438
- नॉर्थ कैंपस 437
- बवाना 427
- चांदनी चौक 419
- पटपड़गंज 415
- पंजाबी बाग 408
- नरेला 409
- ITO 405
- वजीरपुर 373
प्रदूषण की हालत गंभीर
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ रहा है। सोमवार तड़के दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. शहर के कई हिस्सों में सुबह घने धुंध और धुएं की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता भी काफी प्रभावित हुई. सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:20 बजे आईटीओ का एक्यूआई 405 दर्ज किया गया. वहीं, अन्य प्रमुख इलाकों में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी रही. राजीव चौक में रात करीब 1:30 बजे एक्यूआई 381 और साउथ एक्सटेंशन में सुबह चार बजे 360 दर्ज किया गया. इन दोनों इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही. इंद्रलोक समेत कई इलाकों में सुबह के समय धुंध का असर स्पष्ट रूप से देखा गया.
राजनीतिक तकरार
इस बीच, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण की आड़ में दिवाली और सनातन धर्म को निशाना बनाने के लिए केजरीवाल के आवास पर एक अभियान की रणनीति तैयार की जा रही है. दिल्ली के मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि इस अभियान के तहत नेताओं और पैसे देकर बुलाए गए चर्चित लोगों के जरिए एक खास विमर्श खड़ा करने की कोशिश की जाएगी. गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू है. इसके बावजूद राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंचने से प्रदूषण की चुनौती बनी हुई है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…













