दिवाली की रात सोनीपत के खरखौदा में युवक की हत्या, आरोपियों ने दीपक के दो साथियों के हाथ पैर तोड़े

On: November 9, 2026 12:40 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Murder: हरियाणा के सोनीपत में दीपावली की रात विवाद के बाद युवकों ने दीपक नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके दो साथियों को घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

दिवाली की रात सोनीपत में युवक की हत्या, दो साथियों के हाथ पैर तोड़ेZoom

सोनीपत के खरखौदा में दीपावली की रात खूनी वारदात को अंजाम देते हुए 37 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में दीपावली की रात खूनी वारदात को अंजाम देते हुए 37 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई.रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद चार से पांच युवकों पर दीपक और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप है. इस दौरान हमलावरों ने दीपक के सिर पर वार किया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, हमले में उसके दो साथी भी घायल हो गए. एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरे के हाथ में चोट आई है. हत्या की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.

जानकारी के अनुसार,  आंबेडकर पार्क में किसी बात को लेकर युवकों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि चार से पांच युवकों ने 37 वर्षीय दीपक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमलावरों ने दीपक को बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हमले में मृतक के दोस्त धोलू और अन्ना भी घायल हो गए. धोलू का पैर टूट गया, जबकि अन्ना के हाथ में चोट आई. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

मृतक दीपक के चचेरे भाई हमेंत ने बताया कि सुबह हमें जानकारी मिली थी और उसके साथियों ने उन्हें जानकारी दी थी. शरीर में चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं. दीपक के साथ मौजूद साथियों ने आरोपियों के नाम बताए और कहा कि रॉड से हमला किया था.  दीपक के परिवार में दो बहनें और माता पिता हैं. इसकी शादी नहीं हुई है.

घायलों का चल रहा इलाज

वारदात की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है. वहीं, घायलों का उपचार करवाया जा रहा है.फिलहाल पुलिस हमले में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ वारदात के पीछे की वजह खंगाल रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now