Last Updated:
Palwal Mahayagya: हरियाणा के पलवल जिले का पेलक गांव इन दिनों एक भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा में है. यहां आयोजित होने जा रहा है 78वां महायज्ञ, जिसमें देश के कई राज्यों से संत-महात्मा शिरकत करेंगे. इस महायज्ञ को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं. खास बात यह है कि यज्ञ के लिए करीब 4000 बांस का इस्तेमाल कर एक विशेष कुटिया का निर्माण किया गया है.
पलवल: हरियाणा के पलवल जिले का पेलक गांव इन दिनों एक भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा में है. यहां आयोजित होने जा रहा है 78वां महायज्ञ, जिसमें देश के कई राज्यों से संत-महात्मा शिरकत करेंगे. इस महायज्ञ को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं. खास बात यह है कि यज्ञ के लिए करीब 4000 बांस का इस्तेमाल कर एक विशेष कुटिया का निर्माण किया गया है. वहीं, ब्ललियों के साथ साथ तार, पेंट सहित कुल खर्चा करीब 25 लाख रुपए का बताया जा रहा है. जिसमे 10 हजार ईंटो से 54 हवन कुंड बनाए गए है, 108 शिव लिंग बना कर शिवलिंगों का जलाभिषेक भी इस धार्मिक आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा. पांच गांवों का समर्थन मिलने से यह आयोजन अब एक बड़े धार्मिक उत्सव का रूप ले चुका है.
इस महायज्ञ की विशेषता यह भी है कि इसमें हरियाणा सहित कई राज्यों जैसे हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पटना, बिहार से संत-महात्माओं के पहुंचने की संभावना है. श्री श्री 1008 ज्ञानी दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाला यह महायज्ञ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. संतों के प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय होने वाला है.
एक साथ 108 शिवलिंगो का होगा जलाभिषेक
महायज्ञ में 108 शिवलिंगों का जलाभिषेक भी किया जाएगा. इससे पहले एक कलश यात्रा निकाली जाएगी. जिसमे 5 गांव की परिक्रमा होगी. उसके बाद भगवान भोलेनाथ की आराधना और विधि-विधान से होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा. भक्तजन भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे. ज्ञानी दास जी महाराज का कहना है कि वे अपने जीवन में 101 हवन करेंगे. यह 78वां महायज्ञ किया जा रहा है.
महायज्ञ 14 से 24 नवम्बर तक
महाराज नें बताया की पेलक का रहने वाला एक युवक पंडित सौरव कानपुर में हो रहे यज्ञ के दौरान मिला और महाराज जी से गांव पेलक में महायज्ञ करने का आग्रह किया. इसके बाद उन्होंने गांव का भ्रमण कर महायज्ञ करने का निर्णय बनाया. बताया कि यह महायज्ञ 14 नवम्बर से 24 नवम्बर किया जा रहा हैै. इस आयोजन की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें केवल पेलक गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के पांच गांवों का भी सहयोग और समर्थन मिला है. ग्रामीणों की एकजुटता इस बात का संदेश दे रही है कि जब आस्था के साथ समाज जुड़ता है, तो कोई भी बड़ा आयोजन सामूहिक शक्ति से सफल बनाया जा सकता है.













