मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

On: November 14, 2026 11:52 AM
Follow Us:

midha

Haryana News: जींद के सिविल अस्पताल में मरीज के साथ हुई मारपीट मामले में दर्ज एफआईआर से डॉक्टरों का नाम हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर असहमति जताते हुए कहा कि डॉक्टरों के दबाव में आकर पुलिस ने एफआईआर से उनके नाम हटाए हैं। यह उचित नहीं है।

फुटेज लीक करने पर उठाए सवाल

मिड्ढा ने डॉक्टरों द्वारा एमरजेंसी वार्ड की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाने को भी गलत और कानून के खिलाफ बताया। शुक्रवार को दोपहर बाद जींद में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मरीज परेशानी के चलते कुछ उत्तेजित जरूर हुआ था, लेकिन उसने किसी के साथ मारपीट नहीं की। इसके उलट अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट की गई। उसे जानवरों की तरह पीटा गया और घसीटा गया।

‘जांच से पहले ही हटा दिए नाम’

उन्होंने कहा कि इस मामले में अस्पताल के कुछ डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन विभागीय जांच और डीसी के आदेश पर जांच पूरी होने से पहले ही पुलिस ने जिस तरह डॉक्टरों के नाम एफआईआर से हटाए, उससे वह सहमत नहीं हैं। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि डॉक्टरों ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया और पुलिस ने उसी दबाव में आकर यह कदम उठाया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एमरजेंसी वार्ड की सीसीटीवी फुटेज डॉक्टरों ने किस अधिकार से सार्वजनिक की। इस तरह फुटेज सार्वजनिक करना भी कानून के खिलाफ है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में आकर न तो किसी को बचाया जाना चाहिए और न ही किसी के साथ अन्याय होना चाहिए।

‘जांच के आधार पर कार्रवाई हो’

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सिविल सर्जन और उपायुक्त को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक

108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा

Dharm Astha : ॐ सूर्याय नमः का करें जाप, गर्म कपड़े दान दें…वृश्चिक संक्रांति पर बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए