कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

On: November 22, 2026 1:45 AM
Follow Us:

road accident 14

Haryana News: कुरुक्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पिता के साथ बाइक से कुरुक्षेत्र जा रहे 16 वर्षीय इकलौते बेटे की पिपली मार्ग पर निवारसी मोड़ के पास गोशाला के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 16 वर्षीय उमंग ढींगड़ा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक ने पीछे से मारी टक्कर

पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से पिता की बाइक असंतुलित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में उमंग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सरकारी अस्पताल लाडवा ले जाया गया, जहां से एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर किया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उमंग की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं, जिस स्कूल में वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था, वहां भी शोक की लहर दौड़ गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक

मृतक के पिता नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुरुक्षेत्र में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह अपने बेटे उमंग के साथ बाइक पर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। जब वे लाडवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गोशाला के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्राली चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक असंतुलित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस दौरान उमंग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल उमंग को सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

युवक ने ब्लिंकिट से ऑर्डर किया सीलिंग फैन, पैकेट खोला तो अंदर निकली ऐसी चीज, भागा-भागा पहुंचा स्टोर

Vastu Tips: गाय को पेड़ा, चिड़ियों को दाना और किन्नरों को… व्यापार में चाहिए तरक्की? मान लें ज्योतिष ने बताए ये 3 उपाय

सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल, एंट्री रहेगी फ्री

अंबेडकर सर्किल और नेशनल हाईवे को जाम से मिलेगी राहत, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को प्रशासन ने दिए अलग-अलग स्थान

अब कागजी दावों से नहीं चलेगा काम… दिल्ली-NCR की हवा सुधारने के लिए CAQM ने तैयार किया नया फॉर्मूला

Haryana Gold Silver Rate: सोना हुआ क्रैश ! हरियाणा में 94000 में मिल रहा 10 ग्राम, देखें चांदी का भाव | Haryana