Last Updated:
Who is Yogesh Sharma Palwal : मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले पलवल के योगेश ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति जुनून के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. दौड़ को अपना जुनून बनाने वाले योगेश सैकड़ों मेडल और ट्रॉफियां अपने नाम कर चुके हैं. 2012 से लेकर 2026 तक योगेश शर्मा ने 400 से अधिक रेसों में जीत हासिल की. 6 से 7 इंटरनेशनल दौड़ जीतीं. पुणे वर्ल्ड मैराथन ट्रॉफी अपने नाम की. खेलो इंडिया में पार्टी स्पॉन्सर रह चुके हैं. 2021 में वर्ल्ड मेजर मैराथन जीत चुके हैं. योगेश शर्मा ने बताया कि वह तीन बार ओलंपिक ट्रायल दे चुके हैं लेकिन किस्मत का साथ न मिलने पर वह ओलंपिक गेमों तक नहीं पहुंच पाए. अब 2028 ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं. USA से उन्हें कोचिंग का ऑफर मिला है.
पलवल. अगर इंसान के अंदर कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो हालात कैसे भी हों रास्ते में बाधा नहीं बन सकते. हरियाणा में पलवल जिले के गांव अलावलपुर से निकलकर योगेश शर्मा ने कुछ ऐसी ही मिसाल कायम की है. एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले योगेश ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति जुनून के दम पर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. दौड़ को अपना जुनून बनाने वाले योगेश ने सैकड़ों मेडल और ट्रॉफियां अपने नाम की हैं. योगेश ने 12वीं तक की स्कूली शिक्षा अपने गांव से पाई. उसके बाद बीएसई और एमएससी दिल्ली से की. 2012 से लेकर 2026 तक योगेश शर्मा ने 400 से अधिक रेसों में जीत हासिल की. 6 से 7 इंटरनेशनल रेस में जीतीं. पुणे वर्ल्ड मैराथन ट्रॉफी अपने नाम की. पूरे भारत में कोई ऐसा शहर नहीं बचा जहां योगेश शर्मा ने रेस लगाई हो. हालात ऐसे हो गए कि वह जहां भी प्रतियोगिता के लिए जाते युवा उनसे प्रभावित होते और दौड़ने का राज पूछने लगते. योगेश ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया और एक कोच के रूप में उभर कर सामने आए. योगेश शर्मा ने बताया कि उनसे प्रशिक्षण लेने वाले छात्र आज नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर बन चुके हैं. शर्मा कहते हैं कि कोई भी विभाग ऐसा नहीं है, जहां उनके प्लेयर न हों,
यहां गाढ़ चुके झंडे
योगेश 150 से अधिक नेशनल लेवल पर रेस लगा चुके हैं. 1100 से अधिक वह फिजिकल दे चुके हैं. 200 से अधिक स्टेट मेडल जीत चुके हैं. 25 से ज्यादा नॉर्थ जोन मेडल जीत चुके हैं. ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मेडल अपने नाम किया. खेलो इंडिया में पार्टी स्पॉन्सर रह चुके हैं. 2021 में वर्ल्ड मेजर मैराथन जीत चुके हैं.
क्यों छोड़ना चाहते हैं देश
धावक योगेश शर्मा ने बताया कि वह 200 से अधिक खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे हैं. भारत के साथ-साथ सऊदी और यूरोप से खिलाड़ी ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रहे हैं. योगेश शर्मा ने बताया कि वह तीन बार ओलंपिक ट्रायल दे चुके हैं लेकिन किस्मत का साथ न मिलने पर वह ओलंपिक गेमों तक नहीं पहुंच पाए. वे कहते हैं कि ओलंपिक ट्रायल के कुछ दिनों पहले वह बीमार हो जाते या फिर कोई बड़ी इंजरी उन्हें हो जाती. आखरी बार ओलंपिक के लिए ट्रायर में पिताजी ने उनका साथ छोड़ दिया. अब 2028 ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं. USA से उन्हें कोचिंग का ऑफर मिला है. योगेश कहते हैं कि भारत में खेलों के लिए बहुत कम सुविधाएं हैं. उन्हें किसी का सपोर्ट नहीं मिला, केवल परिवार ही साथ था. वह 2 साल USA में कोच के रूप में कार्य करने का विचार बना रहे हैं. पैकेज अच्छा लगा तो वह भारत को अलविदा कह सकते हैं.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…









