सोनीपत में देहज में ब्रेजा कार नहीं…इस वजह से लौटी दिल्ली पुलिस के सिपाही की बारात, दूल्हे कुलदीप ने बताई पूरी कहानी

On: November 23, 2026 2:10 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Marriage Breeza Car Dispute: सोनीपत में दहेज के कारण बारात लौटने के मामले में दूल्हा कुलदीप कैमरे के सामने आया है. उसने सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि लड़की पक्ष ने उन्हें बंधक बनाया था. दूल्हा आज भी शादी करने को तैयार हूं,

सोनीपत में ब्रेजा कार नहीं...इस वजह से लौटी दिल्ली पुलिस के सिपाही बारातZoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में शादी वाले दिन दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है.दुल्हन के पिता ने दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हे और उसके परिवार पर ब्रेजा कार और सोने के गहने मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे. अब दूल्हा खुद कैमरे के सामने आया है और उसने दहेज मांगने के सभी आरोपों को निराधार बताया है.

दूल्हे कुलदीप का कहना है कि उसने न तो ब्रेजा कार की मांग की और न ही शादी से इनकार किया. बल्कि लड़की पक्ष ने ही वाटिका में उन्हें बंधक बना लिया था,जिसके बाद उसे डायल 112 पर फोन करना पड़ा. दूल्हे ने यह भी कहा कि वह आज भी शादी करने के लिए तैयार है.देखिए क्या है पुरा मामला

दूल्हे ने साफ कहा कि उसने किसी भी तरह की गाड़ी की मांग नहीं की थी और न ही शादी से इनकार किया था. उसका कहना है कि शादी से पहले ही उसने 10 से 20 लोगों की मौजूदगी में छोटा कार्यक्रम करने की बात कही थी. लेकिन शादी वाले दिन रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के एक युवक और उसकी पत्नी पर पूरे मामले में प्रोपेगेंडा रचने का आरोप भी लगाया है.दूल्हे ने लड़की पक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बारात में केवल 25 से 30 लोग पहुंचे थे. उनका आरोप है कि वाटिका में लड़की पक्ष ने उन्हें अंदर से गेट लॉक करके बंधक बना लिया था.इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वहां से निकलवाया गया.

छह महीने पहले अरैंज मैरिज तय हुई थी

दूल्हे का दावा है कि महज 35 मिनट के भीतर उनसे सामान वापस करने और 15 से 20 लाख रुपये देने की मांग की गई. दूल्हे ने कहा कि लड़की पक्ष ने अपनी मर्जी से जो भी सामान दिया था, वह उसे वापस ले जा सकता है. दूल्हे कुलदीप का कहना है कि उस दिन भी वह शादी करने के लिए तैयार था और आज भी शादी करने के लिए तैयार है. कुलदीप ने बताया कि छह महीने पहले अरैंज मैरिज तय हुई थी. केवल रास्ते को लेकर विवाद हुआ और कहा गया कि इधर आ जाओ…उधर आ जाओ. दहेज के मामलों में ऐसा ही होता है और आरोप लगाए जाते हैं. मुझे तो कपड़े बदलने के लिए भी जगह नहीं दी गई. वह लंबे सफर से आ रहे थे और इसलिए कपड़े साथ लाए थे.

32 लाख खर्च होने का दावा- दुल्हन के पिता

दुल्हन के पिता ने अपनी शिकायत में शादी पर करीब 32 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया है और शादी में दिया गया सामान व सोने-चांदी के आभूषण वापस दिलवाने की मांग की है. ऐसे में अब इस पूरे मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है.फिलहाल सोनीपत सेक्टर-27 थाना पुलिस के पास मामला पहुंच चुका है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

क्या है मामला

सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी सुभाष कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की शादी सोनीपत के ही गोहाना के गांधी नगर के रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान कुलदीप के साथ तय हुई थी.  शादी से पहले दूल्हे पक्ष ने दहेज नहीं लेने की बात कही थी, लेकिन शादी की तारीख नजदीक आते ही सोने के गहनों, महंगे कपड़ों और गाड़ी की मांग शुरू कर दी गई.पिता का आरोप है कि उन्होंने करीब 8 से 9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार की मांग पर अड़ा रहा. 20 नवंबर को शादी वाले दिन ब्रेजा कार और सोने के गहनों की मांग पूरी नहीं होने पर बारात वापस लौटने का आरोप लगाया गया.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में इंस्टाग्राम के लिए REEL बनाने के चक्कर में 15 साल के लड़के की मौत, पिता ने सुबह ही खरीदकर दिए थे नए कपड़े

हरियाणाः सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने खून से लिखा पत्र, सीएम को सौंपने जा रहे थे तो पुलिस ने रोक लिया

फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के भूप सिंह 15 वर्षों से कर रहे मटर की खेती, हर सीजन में कमाते हैं लाखों रुपये, बताते हैं कम लागत में बंपर पैदावार

घर में अकेली महिला की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, सोने के गहने गायब

बाहर से एंबुलेंस की आवाज, अंदर खनक रहीं थीं बोतलें… CIA की नजरों से बच नहीं सके शातिर शराब तस्कर

सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक की चपेट में आए सेना के दो जवान, दर्दनाक हादसे में शहीद, हैरान कर देगी पूरी घटना