24 November 2026 School Holiday: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और शहीदी दिवस, 24 नवंबर को 3 बड़े अवसर, कल स्कूल खुले हैं या बंद?

On: November 24, 2026 2:16 AM
Follow Us:

नई दिल्ली (24 November 2026 School Holiday). नवंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए तोहफे से कम नहीं है. दिवाली और छठ पूजा की लंबी छुट्टियों के बाद बच्चों के चेहरे फिर से खिल गए हैं. कल यानी मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को देश के कई राज्यों में स्कूल बंद हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कैलेंडर में कल सरकारी छुट्टी दर्ज है. दिल्ली में कल गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के कारण स्कूलों में छुट्टी है.

यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर स्कूल बंद रहेंगे. कल 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर जी से जुड़ा विशेष अवसर पड़ने के कारण राज्य सरकारों ने अवकाश तय किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, एमपी, पंजाब, हरियाणा और बंगाल के सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि प्राइवेट स्कूल में छुट्टी के नियम अलग हो सकते हैं. जानिए कल, 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे.

24 नवंबर को किन राज्यों में छुट्टी है?

मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को देश के कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. राज्य सरकारों के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक अलग-अलग धार्मिक और ऐतिहासिक अवसरों के चलते छुट्टी घोषित की गई है.

दिल्ली और यूपी-बिहार में छुट्टी की वजह अलग

24 नवंबर की तारीख बेहद खास है. सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. इसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. तिथि के अनुसार, 2026 में यह पर्व 24 नवंबर को है. दूसरी तरफ, राजधानी दिल्ली के स्कूली कैलेंडर में 24 नवंबर की छुट्टी नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के रूप में दर्ज है. उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था.

अन्य राज्यों का जानें अपडेट

सरकारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को इन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे:

  • दिल्ली: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर स्कूल बंद.
  • उत्तर प्रदेश और बिहार: कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के अवसर पर सरकारी स्कूलों में अवकाश.
  • पंजाब और हरियाणा: प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) के चलते सरकारी स्कूल बंद रहेंगे.
  • राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश: राज्य सरकार के कैलेंडर के तहत मंगलवार को पब्लिक हॉलिडे रहेगा.
  • पश्चिम बंगाल: सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे.

क्या कल प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे?

सरकारी स्कूलों में कल की छुट्टी पक्की है. लेकिन प्राइवेट स्कूलों के नियम अलग हो सकते हैं. कई निजी स्कूल अपने मैनेजमेंट या स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के आधार पर चलते हैं. इसलिए कभी-कभी इन छुट्टियों में स्कूल खुले रहते हैं. स्कूल के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप, पेरेंट पोर्टल या स्कूल डायरी में जारी नोटिस को जरूर चेक कर लें. अगर कोई मेसेज न आया हो तो क्लास टीचर या स्कूल रिसेप्शन से छुट्टी का स्टेटस पता कर लें. इससे सुबह परेशानी से बच जाएंगे.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में शादी के मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, भागे-भागे घर पहुंचे लड़की वाले, पुलिस कर रही जांच

26 नवंबर को मोगा में आप की मेगा रैली, केजरीवाल और मान के साथ एक मंच पर दिखेंगे सभी 71 उम्मीदवार

Ambala News : 162 जमाइयों की सास, 150 बच्चों की मां, जानिए कौन हैं अंबाला की डॉ. शिवा?

एक शादी में युवक की हत्या कर कजाकिस्तान में छिप गया किलर, CBI वहां से भी पकड़कर ले आई भारत

हरियाणा के 5 जिलों में सरकार ने क्यों गाढ़े 802 खंभे…13 दिन तक चला काम, आगे क्या प्लान?

सोनीपत में देहज में ब्रेजा कार नहीं…इस वजह से लौटी दिल्ली पुलिस के सिपाही की बारात, दूल्हे कुलदीप ने बताई पूरी कहानी