चरखी दादरी में गोबर विवाद पर खूनी संघर्ष, किसान की पीट-पीटकर हत्या, 18 घंटे बाद खुला जाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

On: November 24, 2026 2:22 PM
Follow Us:

Last Updated:

Chakhi Dadri News: हरियाणा के चरखी दादरी में गोबर फेंकने के मामूली विवाद पर किसान मनोज की हत्या कर दी गई. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने 18 घंटे तक जाम लगाया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोबर विवाद पर खूनी संघर्ष, किसान की पीट-पीटकर हत्या, 18 घंटे बाद खुला जामZoom

चरखी दादरी. हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव महराणा में घर के गेट पर भैंस के गोबर और पानी पिलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस विवाद में 40 वर्षीय किसान मनोज की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाएं और पुरुष रातभर सड़क पर डटे रहे. सुबह प्रशासन, पुलिस व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के आश्वासन के बाद 18 घंटों में जाम खोला.

मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को दिन में मनोज की पत्नी ने गेट पर भैंस का गोबर करने पर कुछ युवकों को टोका था. इस पर कहासुनी हुई और आरोपियों ने रात को जान से मारने की धमकी दी. उसी रात घर में सो रहा मनोज पर फरसे, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया. गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मनोज खेतीबाड़ी करता था और अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गया है.

18 घंटे तक सड़क पर होता रहा बवाल

मंगलवार सुबह बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास और डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों के सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद 18 घंटे से लगा जाम खोला गया. डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरार आरोपियों की तलाश में सीआईए और साइबर सेल सहित 4-5 विशेष टीमें दबिश दे रही हैं.

पीड़ित परिवार को दो लाख की सहायता

वहीं, विधायक उमेद पातुवास ने पीड़ित परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए 2 लाख रुपये तथा ग्रामीणों ने 1.51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों ने बेरहमी से एक युवक की हत्या की है. मैं रात को भी ग्रामीणों के बीच आया था और आज सुबह भी प्रशासन के साथ पहुंचा हूं. मैंने एसपी साहब से बात की है और दोषी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के हांसी में कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

हरियाणाः कैथल में शख्स की हत्या, आरोपी पूर्व AAP नेता वकील ने 5 गोलियां मारीं, घर के पास अखबार पढ़ रहे थे राजीव

सोनीपत दहेज कांडः ब्रेजा मांगने के आरोपों से घिरे कुलदीप की पहले भी हो चुकी है शादी, लड़की के पिता का दावा, कॉन्सटेबल दूल्हा सस्पेंड

पति-पत्नी के बीच होता है झगड़ा, ज्योतिषी ने बताए बृहस्पति और शुक्र से जुड़े उपाय

पहचान छिपाकर होगी बात, फरीदाबाद की दंपती ने बनाया ऐसा सोशल मीडिया ऐप, जानिए फीचर्स

24 November 2026 School Holiday: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और शहीदी दिवस, 24 नवंबर को 3 बड़े अवसर, कल स्कूल खुले हैं या बंद?